Friday, May 15, 2020

करण के बच्चों ने 'आंख मारे' पर किया जबर डांस

बॉलिवुड सिलेब्स काम में इतने बिजी रहते हैं कि फैमिली के साथ मजे करने का वक्त नहीं मिलता। लॉकडाउन के बीच वे इस कमी को पूरा कर रहे हैं। खासतौर पर अपने बच्चों यश और रूही के साथ खूब मजे कर रहे हैं। साथ में लोगों को भी इसकी झलक दे रहे हैं। उन्होंने अब अपने बच्चों के डांस का वीडियो शेयर किया है। करण के बच्चे हो चुके हैं पॉप्युलर करण जौहर अपने बच्चों के साथ खूब मजे कर रहे हैं साथ ही लोगों के साथ वीडियोज भी शेयर कर रहे हैं। उनके बच्चे यश और रूही लोगों के बीच काफी पॉप्युलर हो चुके हैं। करण ने दोनों बच्चों का बहुत प्यारा वीडियो शेयर किया है। यश करण को डांस फ्लोर पर खींचा इस वीडियो में यश और रूही 'आंख मारे' पर डांस कर रहे हैं। डांस करते-करते यश करण को भी डांस फ्लोर पर नचाने के लिए उनकी टी-शर्ट खींचने लगते हैं। वहीं करण की मां हीरू जौहर भी मटकती नजर आ रही हैं। बच्चों के इस डांस की करण के सिलेब फ्रेंड्स ने खूब तारीफ की है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cEhfB3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment