Saturday, May 16, 2020

बेटी रिद्धिमा ने बताया कौन सा था पिता ऋषि कपूर का फेवरेट गेम, शेयर की आलिया, रणबीर और मां नीतू की साथ में तस्वीर

रिद्धिमा कपूर ने शेयर की पिता की तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/RIDDHIMA KAPOOR

पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद से बेटी रिद्धिमा सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए दिन याद करके फोटोज शेयर करती रहती हैं। कभी मां नीतू और पिता की कोई अनदेखी तस्वीर शेयर करती हैं तो किसी में पूरा परिवार साथ में नजर आता है। रिद्धिमा ने हाल ही में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर और आलिया भट्ट की साथ में न्यूयॉर्क में घूमने की तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपने पिता के फेवरेट गेम के बारे में भी बताया है।

ऋषि कपूर को स्क्रैबल खेलना बहुत पसंद था। वह फ्री टाइम में यह गेम ही खेलते थे। उन्होंने स्क्रैबल बोर्ड की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे पिता को स्क्रैबल बहुत पसंद था। उन्होंने यह न्यूयॉर्क में खरीदा था। 

riddhima kapoor instagram story

रिद्धिमा कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी

वहीं दूसरी फोटो में कपूर परिवार के साथ आलिया भट्ट नजर मुस्कुराहती हुई नजर आ रही हैं। सभी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

riddhima kapoor

रिद्धिमा कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी

अमिताभ बच्चन ने भी अपने पोस्ट में बताया था कि ऋषि कपूर को स्क्रैबल खेलना बहुत पसंद था। वह शूटिंग पर इसे अपने साथ लेकर आते थे। जब भी शूटिंग के दौरान समय मिलता था तो  कार्ड्स या बोर्ड लेकर बाकियों के साथ बैठ जाते थे।

ऋषि कपूर बीते दो सालों से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे। वह बीते साल ही न्यूयॉर्क से इलाज के बाद मुंबई वापिस आए थे। सांस लेनें में दिक्कत होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 अप्रैल को वह इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। लॉकडाउन के चलते बेटी रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थी। वह दिल्ली ने मुंबई बाय रोज आईं थी। वह 2 मई को मुंबई पहुंची थी।

ऋषि कपूर फरवरी तक अपनी आने वाली फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली थी। फिल्म फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वीएफएक्स टेक्नोलॉजी की मदद से वह फिल्म को पूरा करेंगे।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3cEtb5H
via IFTTT

No comments:

Post a Comment