शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा के घर आया नन्हा मेहमान, गोद में लिए हुए शेयर की पहली तस्वीर - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, August 8, 2020

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा के घर आया नन्हा मेहमान, गोद में लिए हुए शेयर की पहली तस्वीर

प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर नए सदस्य के साथ फोटो शयेर की है Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनके परिवार में नए सदस्य की एंट्री हुई है। इस सदस्य ने उनकी डॉग फैमिली को बढ़ा दिया है। जी हां, प्रियंका ने अपने नए डॉगी का घर में स्वागत किया है, जिसका नाम पांडा रखा है। पांडा की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पति निक जोनस और अपने तीनों डॉग की फोटोज शेयर की है। उन्होंने लिखा, हमारा नया फैमिली मेंबर। पांडा, तुम्हारा परिवार में स्वागत है। हमने कुछ हफ्ते पहले ही इसे गोद लिया है। हम श्योर नहीं हैं, लेकिन ये शायद हस्की और ऑस्ट्रेलियन शेफर्ड की मिक्स ब्रीड है। इसकी आँखें.. इसके कान...।" प्रियंका ने ये भी बताया कि इस तस्वीर में डायना की फोटो एडिट करके लगाई है। 

priyanka chopra panda

प्रियंका चोपड़ा ने नए डॉग को गोद लिया है, जिसका नाम पांडा रखा है

नेशनल हैंडलूम डे पर प्रियंका चोपड़ा, तापसी सहित इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने साड़ी में बिखेरे जलवे

गौरतलब है कि प्रियंका को डॉग से बहुत लगाव है, उनके पास पहले से ही दो पालतू डॉग मौजूद हैं। अब ये तीसरा सदस्य भी शामिल हो गया है। 

View this post on Instagram

I promise Gino loves my cuddles. @ginothegerman

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

अभिनय की बात करें, तो प्रियंका 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव जैसे सितारें भी हैं। यह फिल्म अरविन्द अडिग के इसी नाम से लिखी गई मैन बुकर पुरस्कार-विजेता उपन्यास पर आधारित है। इसे ईरानी फिल्म निर्माता रमीन बहरानी द्वारा निर्देशित किया गया है।

 

 



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2DsYi8i
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot