दोस्त लीजा मलिक का दावा- डेट कर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन, एक पार्टी का किया जिक्र - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, September 18, 2020

दोस्त लीजा मलिक का दावा- डेट कर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन, एक पार्टी का किया जिक्र

ऐक्ट्रेस का दावा है कि और भले मना करते रहे हों लेकिन वे डेटिंग कर रहे थे। दोनों साथ में खुश दिखते थे। लीजा का सुशांत से प्रफेशनल रिलेशन था। उन्होंने बताया कि दोनों को एक बर्थडे पार्टी में काफी खुश देखा था। कृति की बर्थडे पार्टी का किया जिक्र लीजा ने IANS को बताया, मैं सुशांत से करीब ढाई साल पहले मिली थी। तब वह कृति के साथ थे। कृति की बर्थडे पार्टी थी। बांद्रा क्लब में सेलिब्रेशन था। वह हमेशा से ही एक चार्मिंग इंसान थे जो किसी पार्टी में जाकर लोगों के चेहरे पर स्माइल ले आए। हमारे कई कॉमन फ्रेंड्स थे जैसे महेश शेट्टी। भले ही कोई न बताए पर स्पार्क समझ आता है लीजा बताती हैं, वह मस्त और प्यारे इंसान थे, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर सटीक था और हमेशा जोक्स सुनाकर माहौल बनाए रहते थे। जब उनसे पूछा गया कि सुशांत और कृति उन्हें कपल जैसे क्यों लगते थे, इस पर लीजा ने जवाब दिया, जब पब्लिक गेदरिंग या कोई बर्थडे पार्टी हो तो होस्ट हमेशा बिजी रहता है। इसलिए कृति पार्टी में गेस्ट लोगों को अटेंड कर रही थीं। मैंने देखा कि सुशांत एकदम खुश हैं, डांस कर रहे हैं, ड्रिंक ला रहे हैं और सबसे बातचीत कर रहे हैं। वे बहुत खुश थे और अच्छे होस्ट बनने की कोशिश कर रहे थे। भले ही आप चिल्ला-चिल्लाकर दुनिया को न बताएं कि हम डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन स्पार्क से समझ आ जाता है। हम सभी जानते थे कि वे दोनों साथ हैं लीजा बताती हैं, अगर कोई असली होस्ट के साथ होस्ट की तरह पेश आ रहा हो तो कुछ तो बात होती है। हम सभी को पता था कि दोनों साथ हैं, वे जितना भी इससे इनकार करते हों। कृति और सुशांत ने कभी अपने रिलेशनशिप की खबर कन्फर्म नहीं की। दोनों ने 2017 में फिल्म 'राब्ता' में साथ काम किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2H814kA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot