karwa Chauth 2020: कुंवारी हैं मगर करवा चौथ का व्रत रखती हैं ये टीवी ऐक्ट्रेसेस - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, November 3, 2020

karwa Chauth 2020: कुंवारी हैं मगर करवा चौथ का व्रत रखती हैं ये टीवी ऐक्ट्रेसेस

करवा चौथ का त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 4 नवंबर को भी पूरे हिंदुस्तान में शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि टीवी की कुछ ऐक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो कुंवारी होते हुए भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। आइए, जानते हैं कौन-कौन सी हैं ऐसी ऐक्ट्रेस।

करवा चौथ पर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। हालांकि आपको जानकर ताज्जुब होगा की टीवी की कई ऐक्ट्रेस ऐसी हैं जो कुंवारी होते हुए भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं।


karwa Chauth 2020: कुंवारी हैं मगर करवा चौथ का व्रत रखती हैं ये टीवी ऐक्ट्रेसेस

करवा चौथ का त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 4 नवंबर को भी पूरे हिंदुस्तान में शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि टीवी की कुछ ऐक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो कुंवारी होते हुए भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। आइए, जानते हैं कौन-कौन सी हैं ऐसी ऐक्ट्रेस।



अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे

कभी सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे काफी सालों से करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। सुशांत से ब्रेकअप होने के बाद अंकिता इस समय बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। अंकिता हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही विकी जैन के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।



काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी

ऐक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने इसी साल फरवरी महीने में अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी रचाई थी। वह कई सालों से शलभ को डेट कर रही थीं। भले ही काम्या ने शादी इसी साल की हो लेकिन उन्होंने शलभ के लिए वह करवा चौथ का व्रत पिछले साल भी रखा था।



फरनाज शेट्टी
फरनाज शेट्टी

ऐक्ट्रेस फरनाज शेट्टी इस समय नील मोटवानी को डेट कर चुकी हैं। 'बालिका वधू' सीरियल में नजर आ चुकीं फरनाज ने पहले भी नील के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। अब देखना होगा कि फरनाज शेट्टी किसके लिए इस साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं।



प्रियंका पुरोहित
प्रियंका पुरोहित

प्रियंका पुरोहित लंबे समय से सिंगल हैं। फिलहाल यह तो जानकारी नहीं है कि वह किसी को डेट कर रही हैं या नहीं लेकिन वह कॉलेज के दिनों से ही करवा चौथ का व्रत रखती हैं। अब देखना है कि प्रियंका को अपनी पसंद का जीवनसाथी कब मिलता है।



हिमानी शर्मा
हिमानी शर्मा

टीवी ऐक्ट्रेस हिमानी शर्मा पिछले 4 सालों से करवा चौथ का व्रत रखती हैं। सीरियल 'दिल से दिल तक' में दिखाई दीं हिमानी का कहना है कि वह करवा चौथ का व्रत अपने किसी बॉयफ्रेंड के लिए नहीं बल्कि अपने माता-पिता के लिए रखती हैं।



आरती सिंह
आरती सिंह

मशहूर टीवी कमीडियन कृष्णा अभिषेक की बहन पिछले कई सालों से करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। आरती सिंह सिंगल हैं फिर भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। देखना है कि उन्हें अपना पसंद का जीवनसाथी कब मिलता है।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jXnDGi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot