सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह हॉस्पिटल में, हार्ट की है प्रॉब्लम - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, December 19, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह हॉस्पिटल में, हार्ट की है प्रॉब्लम

मरहूम बॉलिवुड ऐक्टर को लोग अभी तक भूल नहीं पाए हैं। सुशांत के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे उनके पिता की तबीयत आजकल ठीक नहीं है। केके सिंह इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम बताई जा रही है। हालांकि उनकी कंडिशन अभी स्थिर है। सोशल मीडिया पर केके सिंह के बारे में जानकारी सिलेब्रिटी फटॉग्रफर विरल भयानी ने अपने पेज पर एक फोटो शेयर करते हुए बताई है। विरल ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि केके सिंह हार्ट प्रॉब्लम के कारण इस समय फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तस्वीर में केके सिंह के साथ सुशांत सिंह राजपूत की बहनें प्रियंका और मीतू सिंह भी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इसी साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई के अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत के पिता और परिवार का आरोप है कि उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और सुशांत के स्टाफ पर धोखाधड़ी करने के भी आरोप लगाए हैं। अभी सुशांत की मृत्यु की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mxHFsl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot