कंगना रनौत केस: क्राइम ब्रांच में बयान दर्ज कराने निकले रितिक रोशन - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, February 26, 2021

कंगना रनौत केस: क्राइम ब्रांच में बयान दर्ज कराने निकले रितिक रोशन

बॉलिवुड ऐक्टर कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज कराए गए अपने ही एक केस में मुंबई पुलिस की की क्राइम इंवेस्टिगेशन यूनिट में बयान दर्ज कराने के लिए निकल गए हैं। मुंबई पुलिस ने 1 दिन पहले ही रितिक रोशन को समन भेजते हुए 27 फरवरी को पूछताछ के लिए और बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने के लिए कहा गया था। बता दें कि रितिक को यह समन साल 2016 से जुड़े केस में मिला है, जिसे दो महीने पहले CIU को ट्रांसफर कर दिया गया था। से जुड़े इस केस का पहले साइबर पुलिस स्टेशन इनवेस्टिगेशन कर रही थी। रितिक रोशन ने 5 साल पहले आईपीसी के सेक्शन 419 और आई ऐक्ट के सेक्शन 66 (सी) और 66 (डी) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कंगना रनौत से जुड़ा विवाद इसी के बाद कई महीनों तक सुर्खियों में रहा था। दोनों ने एक दूसरे को कई लीगल नोटिस भेजे थे। इसलिए इस केस में बाद में कंगना का भी स्टेटमेंट लिया जा सकता है। रितिक रोशन को साल 2013-14 में उनके मेल आईडी पर सैकड़ों मेल आए थे। नामी वकील महेश जेठमलानी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को इसी संदर्भ में दिसंबर, 2020 में एक पत्र लिखा था कि उस केस में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। उसी के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने वह केस साइबर सेल से CIU को ट्रांसफर कर दिया था। बता दें कि कंगना रनौत ने कथित तौर पर रितिक रोशन पर यह आरोप लगाया था कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में थे और उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच काफी टाइम तक एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे गए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bN2oVR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot