मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आए अर्जुन कपूर का फूटा उस शख्स पर गुस्सा, बोले- लाल शर्ट वाले, क्यों डर के भाग रहे हो? - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, February 28, 2021

मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आए अर्जुन कपूर का फूटा उस शख्स पर गुस्सा, बोले- लाल शर्ट वाले, क्यों डर के भाग रहे हो?

रविवार की रात अर्जुन कपूर का गुस्सा घर के बाहर खड़े एक शख्स पर बुरी तरह टूट पड़ा, जब वह दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। दरअसल अर्जुन कपूर के साथ उस वक्त मलाइका अरोड़ा भी थीं। अर्जुन और मलाइका करीना कपूर और सैफ अली खान के नए घर पर पहुंचे थे। करीना कपूर पिछले दिनों दूसरी बार मां बनी हैं। वह हॉस्पिटल से वापस घर आ चुकी हैं और इसके बाद से उन्हें देखने के लिए इंडस्ट्री से उनके फ्रेंड्स लगभग रोज ही उनके घर पहुंच रहे हैं। बीती रात भी ऐसा ही हुआ। मलाइका और अर्जुन करीना के बच्चे को देखने उनके नए घर पर पहुंचे थे और उसी दौरान बिल्डिंग के बाहर मौजूद शख्स पर अर्जुन चिल्ला पड़े। इस वीडियो में अर्जुन कपूर अपनी कार से निकलते नजर आ रहे हैं और वह वहां बिल्डिंग की दीवार पर चढ़े लोगों से नीचे उतरने की रिक्वेस्ट करते दिख रहे हैं। अर्जुन कहते नजर आ रहे हैं, 'आप बिल्डिंग के अंदर ऐसे मत चढ़ा करो, ये गलत होता है...रिक्वेस्ट है आपसे।' इसके बावजूद वह शख्स दीवार पर चढ़ा रहा जिसपर अर्जुन कपूर ने कहा- आप मान ही नहीं रहे हो। तभी अर्जुन कपूर के सामने से मलाइका अंदर जाती नजर आती हैं। इसके बाद अर्जुन दीवार के पास पहुंचे और एक शख्स को आवाज देते हुए उन्होंने कहा, 'भाई साहब, लाल शर्ट वाले, क्यों डर के भाग रहे हो?' बता दें कि अर्जुन और मलाइका पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर दोनों आउटिंग पर साथ नजर आया करते हैं। न्यू इयर के मौके पर अर्जुन और मलाइका गोवा में थे। इससे पहले भी कई बार वकेशंस पर दोनों साथ जा चुके हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2NN5EZk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot