मलाइका और अर्जुन अपने गैंग के साथ लॉन्ग वीकेंड पर अलीबाग में, दिखाया रिज़ॉर्ट के अंदर का नजारा - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, March 30, 2021

मलाइका और अर्जुन अपने गैंग के साथ लॉन्ग वीकेंड पर अलीबाग में, दिखाया रिज़ॉर्ट के अंदर का नजारा

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने फ्रेंड्स के साथ होली वीकेंड पर अलीबाग पहुंचे, जहां की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी उन्होंने दिखाई हैं। मुंबई में कोरोना को लेकर पब्लिक और प्राइवेट होली सेलिब्रेशन और पार्टियों पर लगे प्रतिबंध की वजह से इन सितारों ने अलीबाग की तरफ रुख किया और साथ में होली वाले वीकेंड को इंजॉय किया है। इस शॉर्ट ट्रिप पर मलाइका और अर्जुन कपूर के साथ रिया कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ पहुंची थीं। इनके अलावा मसाबा गुप्ता भी अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा के साथ वहां थीं। दोनों के इंस्टाग्राम स्टोरी की ये तस्वीरें इस बात की सबूत हैं कि मलाइका और अर्जुन ने अलीबाग में क्वॉलिटी टाइम बिताया है और इसी के साथ अपने वर्कआउट का दोनों ने वहां भी खूब ध्यान रखा है। मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर वहीं की झलकियां दिखाईं, वहीं अर्जुन पूल के किनारे रस्सी कूदते (स्किपिंग रोप से एक्सरसाइज़) करते दिखे। दोनों ने वहां लाजवाब सी फूड क्रैब और प्रॉन का भी खूब स्वाद चखा। यह शानदार फूड रिया के किचन से तैयार हुआ था और इसके लिए अर्जुन ने उनका शुक्रिया अदा किया। रिया कपूर खाना बनाने की बेहद शौकीन हैं और इसकी झलकियां वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया करती हैं। रिया कपूर और अर्जुन कपूर ने भी रिजॉर्ट के अंदर की कई झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई हैं। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' हाल ही में रिलीज़ हुई थी। इसके अलावा उनके हाथ में दो और फिल्में हैं जिनमें 'भूत पुलिस' और 'एक विलन रिटर्न्स' शामिल हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3wctwa4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot