फातिमा सना शेख को भी हुआ कोरोना, घर में हुईं क्वॉरेंटीन - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, March 29, 2021

फातिमा सना शेख को भी हुआ कोरोना, घर में हुईं क्वॉरेंटीन

बॉलिवुड में लगातार (Covid-19) से संक्रमित होने वाले सिलेब्रिटीज की संख्या में इजाफा हो रहा है। कई बड़े सिलेब्रिटीज के बाद सोमवार को ऐक्ट्रेस () भी कोरोना (Corona Virus) पॉजिटिव पाई गई हैं। फातिमा ने सोशल मीडिया पर यह सूचना अपने फैन्स के साथ शेयर की है और बताया है कि वह डॉक्टर्स की बताई सारी सलाह फॉलो कर रही हैं। फातिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बारे में बताया है। फातिमा ने लिखा, 'मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं और फिलहाल सारी सावधानियां और नियम कायदों का पालन करते हुए मैंने खुद को अपने घर में क्वॉरेंटीन कर लिया है। आप सभी की चिंताओं और दुआओं के लिए शुक्रिया। कृपया सुरक्षित रहने का प्रयास करें।' फातिमा ने पहले हाल के दिनों में आमिर खान, मनोज बाजपेयी, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, सतीश कौशिक, परेश रावल, मिलिंद सोमन जैसे बहुत सारे बॉलिवुड कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या, आराध्या, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, कृति सैनन, वरुण धवन जैसे बॉलिवुड सिलेब्स भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। बता दें कि फातिमा सना शेख ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर शुरू करने के बाद 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलिवुड से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान', 'लूडो' और 'सूरज पे मंगल भारी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जल्द ही फातिमा फिल्म 'अजीब दास्तान' में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ जयदीप अहलावत नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2O3JSk3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot