ब्रूस ली-जैकी चैन जैसे टॉप मार्शल आर्ट ऐक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए विद्युत जामवाल - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, May 28, 2021

ब्रूस ली-जैकी चैन जैसे टॉप मार्शल आर्ट ऐक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए विद्युत जामवाल

बॉलिवुड ऐक्टर विद्युत जामवाल (vidyut jamwal) का नाम 'दुनिया के टॉप मार्शल कलाकारों' के लिस्ट में शामिल की गई है। विद्युत ने इसका स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। ऐक्टर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जय हिंद, कलारीपयट्टू।' बता दें कि विद्युत का नाम 'दुनिया के टॉप मार्शल कलाकारों' की लिस्ट में जैसे ही शामिल की गई। उनके फैन्स उन्हें बधाई देने के लिए दौड़ पड़े। एक यूजर ने लिखा, 'हमे आप पर बहुत गर्व है।' वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, 'आपको कोई नहीं हरा सकता।' आपको बता दें कि विद्युत का नाम जेट ली, जैकी चैन, ब्रूस ली, जॉनी ट्राई गुयेन, स्टीवन सीगल, डोनी येन, टोनी जा जैसे दुनिया के टॉप मार्शल कलाकारों के साथ लिस्ट में शामिल की गई है। विद्युत एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं और उन्होंने तीन साल के उम्र से ही कलारीपयट्टू सीखा है। ऐक्टर इंडियन मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू के बहुत बड़े सपोर्टर भी हैं। वह चाहते हैं कि इसे ग्लोबल लेबल पर ले जाया जाए। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्सर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो भी शेयर करते रहते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3p2LtEJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot