'प्यार करोना' के बाद सलमान खान ने हाल ही में अपने अगले वीडियो 'तेरे बिना' की घोषणा की थी। अब उन्होंने अपने सोशल वीडियो पर इसको शेयर किया है। इस रोमांटिक गाने में जैकलीन फर्नांडिस और सलमान खान हैं। जैकलीन के साथ रोमांस कर रहे सलमान टीजर की शुरुआत में सलमान खान घोड़े पर सवार दिखाई देते हैं। साथ में जैकलीन के साथ उनका रोमांस दिखाई देता है। सलमान ने ये गाना मदर्स डे पर सभी माओं को समर्पित किया है। कैप्शन लिखा है, तेरे बिना... सभी माओं को मदर्स डे की बहुत शुभकामनाएं। लॉकडाउन के नियमों को रखा गया है ध्यान इस गाने को शूट करने के लिए सलमान ने लॉकडाउन के सारे नियमों को ध्यान में रखा है। हालांकि आपको इसके टीजर को देखकर जरा भी नहीं लगेगा कि यह लिमिटेड रिसोर्सेज के बीच शूट हुआ है। सलमान ने गाया है गाना इस गाने को सलमान खान ने गाया है। कंपोज किया है उनके दोस्तत अजय भाटिया ने, लिखा है शब्बीर अहमद ने और सलमान खान के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर 12 मई को रिलीज होगा।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WGiwkv
via IFTTT

No comments:
Post a Comment