मदर्स डे पर कंगना ने मां के लिए लिखी कविता - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, May 9, 2020

मदर्स डे पर कंगना ने मां के लिए लिखी कविता

लॉकडाउन के बीच जहां बॉलिवुड सिलेब्स ज्यादा से ज्यादा फैंस से जुड़ने में लगे हैं। वहीं ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के लिए मदर्स डे पर खास मेसेज लिखा है। मनाली में हैं कंगना कंगना इस वक्त मनाली में बढ़िया वक्त बिता रही हैं। उन्होंने लिखा, 'मां मैं आपके जीवन की लालसा हूं। जब मैं पहली बार आपके दिल में खिली...तो आपकी आंखें उम्मीद से चमक उठीं। जब मैं एक सिंगल सेल के रूप में आपकी कोख में आई, आपने मुझे जीवन देने के लिए सांस ली, मुझे रक्त देने के लिए आपने खाना खाया और फिर आपने मुझे खुद से अलग करके दुनिया दी। आपका टुकड़ा, आपके बाहर, खो गया और आपको तलाश रहा है, मैंने पूरी दुनिया घूमी पर आपकी कोख जैसा प्यार और गर्मजोशी मुझे कहीं नहीं मिला, और फिर मैंने अपने दिल में झांका...आप मुझे वहां मिल गईं, आप मुझे वहां मिल गईं...आप मेरे दिल में खिली हुई थीं, एक इच्छा के रूप में, जीने की एक आस के रूप में, मैं आपके जीवन की लालसा हूं।' इन फिल्मों में आएंगी नजर प्रफेशनल फ्रंट पर बात करें तो कंगना 'थलाइवी' फिल्म में तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह 'तेजस' में एयरफोर्स पायलट के रूप में नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35ScIbF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot