ऐक्ट्रेस बॉलिवुड में खुद के लिए स्पेशल जगह बनाने में सफल रही हैं। के मौके पर अनन्या ने भी अपनी मां को याद करते हुए एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मां-बेटी दोनों ही बिल्कुल क्रेजी मूड में हैं। इसके साथ ही अनन्या ने यह भी लिखा है कि अब मैं कह सकती हैं कि मैं क्रेजी हूं क्योंकि यह मुझे मेरी मां से मिला है। अनन्या पांडे जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि उनकी मां भावना पांडे उनसे कुछ क्रेजी करने के लिए कहती हैं। यह इसलिए है कि अनन्या के पिता चंकी पांडे वीडियो बना रहे होते हैं। पर, चूंकि अनन्या उस समय काफी छोटी हैं तो वह कुछ खास तो नहीं कर पाती हैं। मजेदार है वीडियो ऐसे में वीडियो को मजेदार बनाने के लिए अनन्या की मां भावना ही आगे बढ़ती हैं और कुछ ऐसा करती हैं कि चंकी हंसने लगते हैं। अनन्या भी अपनी मां को देखकर नकल करने लगती हैं। यह वीडियो इतना क्यूट है कि इसे आप बार-बार देखेंगे। क्यूट दिख रहीं अनन्या इस वीडियो में छोटी सी अनन्या बेहद क्यूट लग रही हैं। उनकी मां भावना भी बेटी के साथ बचपना जीने की कोशिश कर रही हैं। पिता चंकी पांडे वीडियो बना रहे हैं और इससे खूबसूरत क्या हो कि पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा हो। मां खुश हो गई हैं वीडियो से इस वीडियो को शेयर करते हुए अनन्या ने अब मदर्स डे पर मां को खुश कर दिया है। साथ ही उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी दे दिया है। उन्होंने लिखा है कि अब मुझे पत चल गया कि मेरे भीतर यह सब कहां से आया। मेरी मां से आया है। मैं बिल्कुल उनकी तरह हूं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WlqsJ0
via IFTTT

No comments:
Post a Comment