दुनिया में शायद ही ऐसा कोई हो जो ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का दीवाना ना हो। ऐश्वर्या राय भले अब फिल्मों की दुनिया से कटी-कटी सी रहने लगी हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा कभी कम नहीं हुईं। इस वक्त उनके बचपन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है। सोशल मीडिया पर नजर आ रही ऐश्वर्या के बचपन की ये तस्वीरें किसी बर्थडे पार्टी की नजर आ रही हैं, जो उनके एक फैन पेज से शेयर की गई है। इन तस्वीरों में वह अपनी ढेर सारी सहेलियों के साथ खड़ी हैं। खैर, दोनों ही तस्वीरों में ऐश्वर्या को देखकर कहा जा सकता है कि वह बचपन से ही गॉरजस थीं। इन दोनों पार्टी की तस्वीरों में ऐश्वर्या वाइफ फ्रॉक में नजर आ रही हैं। वैसे, ऐश्वर्या से जुड़ी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। एक स्कूल वाली तस्वीर भी उनकी काफी वायरल हुई थी, जिनमे संभवत: उनकी टीचर उन्हें बैज लगाती दिख रही हैं। इसके अलावा कुछ समय पहले उनका एक वीडियो भी खूब सुर्खियों में रहा था, जिसमें वह गाती हुई नजर आ रही हैं। यकीनन इसे देखकर आप भी कहेंगे कि ऐश्वर्या राय बच्चन न सिर्फ खूबसूरत अदाकारा हैं, बल्कि वह काफी टैलंटेड हैं। ऐश्वर्या ने अपने इस टैलंट को छिपाकर रखा है। ऐश्वर्या इस विडियो में अपनी फिल्म 'और प्यार हो गया' का गाना 'मेरी सांसों में बसा है' गाते हुए नजर आ रही हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35Q3ZXu
via IFTTT

No comments:
Post a Comment