
ऐक्टर हमेशा से अपनी फिटनेस का ख्याल रखने के लिए जाने जाते हैं। कोरोना वायरस के कारण हुए में भी वह अपनी सेहत का खास ख्याल रख रहे हैं और यह उन्होंने अपने फैन्स से शेयर किया है। उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि कैसे उन्होंने अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए 23 घंटे तक फास्ट किया है। फिटनेस के लिए फास्ट करने की सूचना देने के साथ ही उन्होंने अपनी एक नई सेल्फी भी पोस्ट की है जिसमें रितिक कैमरे की तरफ आंख मारते नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी में दिखाई दे रहा है कि लॉकडाउन पीरियड में रितिक की दाढ़ी और बाल सफेद हो गए हैं। देखें रितिक की पोस्ट और सेल्फी: रितिक रोशन लॉकडाउन के दौरान अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ अपने बच्चों रेहान और रिदान का ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रहे कोरोना वॉरियर्स के लिए डोनेशन भी दिया है। उन्होंने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए हैंड सैनेटाइजर भी डोनेट करवाया है। वैसे बता दें कि लॉकडाउन पीरियड में कई बॉलिवुड ऐक्टर्स के लुक्स चेंज हो गए हैं। इससे पहले अक्षय कुमार, सैफ अली खान, आमिर खान और करण जौहर के भी लॉकडाउन के दौरान लुक सामने आए थे जिनमें वह सफेद दाढ़ी औ बाल में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बॉलिवुड ऐक्टर्स के इन लुक्स को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3fTne79
via IFTTT
No comments:
Post a Comment