संजय की अगली फिल्म में रणबीर और दीपिका? - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, May 7, 2020

संजय की अगली फिल्म में रणबीर और दीपिका?

और की बड़े पर्दे पर केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों स्टार्स ने एक साथ कई हिट फिल्में की हैं। दोनों आखिरी बार डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में नजर आए थे। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को संजय लीला भंसाली ने अगली फिल्म 'बैजू बावरा' के लिए अप्रोच किया है। फैंस दोनों के सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार एक पोर्टल के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण से बातचीत जारी है। रणबीर और दीपिका को साथ लाकर संजय ऑनस्क्रीन मैजिक करना चाहते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी फिल्म साइन नहीं की है। वहीं, फैंस दोनों को सिल्वर स्क्रीन पर फिर से देखने के लिए बेकरार हैं। लॉकडाउन के पहले हुई बातचीत पोर्टल को सूत्रों ने बताया कि संजय लीला भंसाली की रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ लॉकडाउन से पहले बातचीत हुई थी। अब देखना होगा कि स्टार्स के कैलेंडर के हिसाब से चीजें कैसे आकार लेती हैं। संजय की 'सांवरिया' से रणबीर की डेब्यू रणबीर कपूर अगर संजय लीला भंसाली के साथ काम करते हैं यह दूसरा मौका होगा जब दोनों एक साथ काम करेंगे। बता दें कि रणबीर ने संजय की फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया था। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं लेकिन रणबीर कपूर की ऐक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bcJYeH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot