बॉलिवुड के मेगास्टार जितने चर्चा में रहते हैं उतना ही उनका परिवार भी हमेशा चर्चा में रहता है। बिग बी की नातिन भी मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। पिछले काफी सालों से उनके बॉलिवुड में आने की अटकलें लोग लगाते रहे हैं लेकिन उन्हें फिल्मों में कोई खास दिलचस्पी नहीं है और उन्होंने अपना बिजनस शुरू कर लिया है। नाव्या ने हाल में महिलाओं से जुड़ा एक प्लैटफॉर्म आरा हेल्थ लॉन्च किया है जहां पर महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी चर्चाएं की जाएंगी। इसके पेज पर बताया गया है कि यह एक वर्चुअल हेल्थकेयर प्लैटफॉर्म है जो महिलाओं गोपनीय, सुरक्षित और विश्वासपूर्ण तरीके से सशक्त, शिक्षित और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करता है। इस मौके पर नाव्या के परिवार के लोगों के अलावा मां श्वेता बच्चन, मामा और नाव्या के कथित बॉयफ्रेंड मीजान जाफरी ने उन्हें इस नए बिजनस के लिए बधाई दी है। भांजी का नया बिजनस शुरू होने पर अभिषेक ने लिखा, 'बहुत बढ़िया नाव्या, हमें तुम पर गर्व है।' नाव्या की मां श्वेता ने उन्हें बधाई थी जबकि माजीन जाफरी ने लिखा, 'आरा हेल्थ को फॉलो करें, बधाई हो नाव्या नंदा।' इसके अलावा नाव्या को सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने भी नए बिजनस की बधाई दी है। वैसे बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अमिताभ बच्चन ने अपनी नातिन नाव्या की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें ग्रैजुएशन पूरी करने की बधाई दी थी। हालांकि नाव्या अपने ग्रैजुएशन फंक्शन में कोरोना वायरस के कारण शामिल नहीं हो सकीं जो न्यू यॉर्क में होना था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2SXSCr6
via IFTTT

No comments:
Post a Comment