दीपिका पादुकोण से प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड की इन पांच अभिनेत्रियों ने साउथ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में किया डेब्यू - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, June 17, 2020

दीपिका पादुकोण से प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड की इन पांच अभिनेत्रियों ने साउथ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में किया डेब्यू

बॉलीवुड की इन पांच अभिनेत्रियों ने साउथ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में किया डेब्यू Image Source : YOUTUBE

दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेसेस में गिना जाता है। उन्होंने हिंदी सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वहीं, गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा हेमा मालिनी और श्रीदेवी भी हिंदी सिनेमा पर राज कर चुकी हैं। श्रीदेवी ने भले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उन्हें आज भी बॉलीवुड की 'फर्स्ट फीमेल सुपरस्टार' ही माना जाता है। क्या आपको पता है कि इन अभिनेत्रियों ने हिंदी नहीं, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। जी हां, किसी ने कन्नड़ तो किसी ने तमिल, लेकिन इन एक्ट्रेसेस ने साउथ फिल्मों से डेब्यू किया है। 

प्रियंका चोपड़ा

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा को अब्बास मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हमराज के लिए कास्ट किया गया था। वो इसी मूवी से डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन प्रोडक्शन से शेड्यूल पर बात नहीं बनने के कारण उन्होंने फिल्म नहीं की। उन्होंने तमिल फिल्म थमीज़ान (Thamizhan) से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया। ये मूवी 2002 में रिलीज हुई थी। इसमें विजय ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड में बाजीराव मस्तानी, चेन्नई एक्सप्रेस, पद्मावत और पीकू जैसी फिल्में करने वाली मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कन्नड़ फिल्म से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2006 में साउथ फिल्म 'ऐश्वर्या' से एक्टिंग में डेब्यू किया। हिंदी सिनेमा में उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' फिल्म से कदम रखा, जो 2007 में रिलीज हुई थी।

ऐश्वर्या राय

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने मणिरत्नम की तमिल फिल्म इरुवर (Iruvar ) से डेब्यू किया था। ये मूवी 1997 में रिलीज हुई थी। हिंदी डेब्यू की बात करें तो उनकी पहली फिल्म 'और प्यार हो गया' थी, जो 1997 में ही रिलीज हुई थी।

हेमा मालिनी 

हेमा मालिनी बॉलीवुड में 'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभाए हैं। एक्टिंग के क्षेत्र में डेब्यू की बात करें तो उन्होंने तमिल मूवी इथू सथियम (Ithu Sathiyam) से शुरुआत की थी, जो 1962 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म सपनों के सौदागर में मेन रोल निभाया। 

श्रीदेवी

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी बॉलीवुड फिल्मों की नंबर वन हीरोइन थीं, लेकिन उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी ने 1967 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तमिल मूवी कंधन करुनई (Kandhan Karunai) से डेब्यू किया था। वो हिंदी और तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की मूवीज में भी काम कर चुकी हैं। साल 2018 में दुबई में उनका निधन हो गया था। 

 

 



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2UUqS86
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot