सुशांत के दोस्त ने कहा, अंकिता ही बचा सकती थीं - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, June 19, 2020

सुशांत के दोस्त ने कहा, अंकिता ही बचा सकती थीं

प्रड्यूसर संदीप सिंह के काफी करीब थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा है। संदीप ने अंकिता और सुशांत के साथ कुछ यादें ताजा की हैं और कहा कि ही उन्हें बचा सकती थीं। संदीप ने इच्छा जाहिर की है कि काश सुशांत और अंकिता ने शादी की होती। अंकिता ने घर के नेमप्लेट से नहीं हटाया सुशांत का नाम सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के करीबी दोस्त संदीप सिंह ने अंकिता को डेडिकेट करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि काश वह और अंकिता सुशांत को आत्महत्या करने से रोक पाते। उन्होंने सुशांत और अंकिता के साथ एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। संदीप ने लिखा है... 'डियर अंकिता, हर दिन गुजरने के साथ एक ही बात मेरा बार-बार पीछा कर रही है। कहा... हमने थोड़ी और कोशिश की होती, हमने उसे रोका होता, हमने उससे भीख मांगी होती! तुम दोनों अलग भी हो गए तो भी तुमने उसकी खुशी और सफलता की प्रार्थना की... तुम्हारा प्यार पवित्र था। खास था। तुमने अब तक अपने घर की नेमप्लेट से उसका नाम नहीं हटाया है। मुझे उन दिनों की याद आती है, जब हम तीनों लोखंडवाला में परिवार की तरह रहते थे। हम लोगों की कई ऐसी यादें हैं जिन्हें सोचकर आज मेरा दिल रो पड़ता है... साथ में खाना बनाना, साथ में खाना, एसी का पानी गिरना, हमारा मटन भात, हमारी उट्टन, लोनावला या गोवा की लॉन्ग ड्राइव। हमारी पागलपन वाली होली! जो हंसी हमने बांटी, वो जीवन का सेंसिटिव लो फेज जब हम एक-दूसरे के साथ थे, तुम तो सबसे ज्यादा। सुशांत के चेहरे पर हंसी लाने के लिए तुम जो चीजें करती थीं।' ताजा कीं मालपुआ और मटन करी की यादें उन्होंने आगे लिखा, 'आज भी मैं मानता हूं कि तुम दोनों ही एक-दूसरे के लिए बने थे। तुम दोनों सच्चा प्यार हो। ये बातें, ये यादें मेरे दिल में गूंज रही हैं... मैं उन्हें वापस कैसे लाऊं! मैं उन्हें वापस लाना चाहता हूं। मैं हम तीनों को वापस चाहता हूं! मालपुआ याद है? और कैसे वो मेरी मां से बच्चों की तरह मटन करी मांगता था।' ...तुम गर्लफ्रेंड,पत्नी, मां सबकुछ थीं संदीप लिखते है, मैं जानता हूं कि सिर्फ तुम उसे बचा सकती थी। काश तुम दोनों ने शादी कर ली होती जैसा कि हमने ख्वाब देखा था। अगर वो तुम्हें अपने पास रहने देता... तो तुम उसे बचा सकती थीं। तुम उसकी गर्लफ्रेंड थी, उसकी पत्नी, उसकी मां, हमेशा के लिए उसकी बेस्ट फ्रेंड। आई लव यू अंकिता। मैं तुम्हारी जैसी दोस्त को कभी खोना नहीं चाहता। मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा। अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे संदीप बता दें कि संदीप सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में 15 जून को शामिल हुए थे। वहीं अंकिता सुशांत के पिता से एक दिन बाद सुशांत के अपार्टमेंट में मिलने गई थीं। सुशांत की आखिरी फिल्म 'छिछोर' थी, जिसको काफी तारीफ मिली थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2CmBPZr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot