बिना बुलाए इरफान के कमरे में घुस गए थे अनंत - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, June 19, 2020

बिना बुलाए इरफान के कमरे में घुस गए थे अनंत

ऐक्टर बॉलिवुड के टैलंटेड ऐक्टर्स में से थे। उनके को-स्टार्स भी उनसे काफी प्रभावित रहते थे। हर किसी के मुंह से उनकी तारीफ सुनी जा सकती है। इरफान के साथ 'गुंडे' में काम करने वाले ने ईटाइम्स को उनसे साथ काम करने से जुड़ी मजेदार बातें बताईं। अनंत ने की इरफान की तारीफ अनंत ने इरफान के साथ काम करने का अनुभव इंटरव्यू में बताया। उन्होंने वो वक्त याद किया जब वह उनसे मिले थे। उन्होंने कहा, मुझे 'गुंडे' में उनके साथ काम करने का मौका मिला था। उनके साथ मेरे 2 या 3 सीन थे। मैं उनसे थोड़े वक्त के लिए मिला था। मुझे याद है हाल ही में मैंने 'पान सिंह तोमर' देखी थी और मैंने उन्हें सेट्स पर देखा था। वह बहुत अच्छे दिल के थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कहां से हूं और मैंने क्या किया है।' जब मिलने पहुंचे अनंत उन्होंने एक घटना का भी जिक्र किया, हम स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे और मेरा और उनका शूट पूरा हो गया था। हमें और साथ में शूट नहीं करना था। हमारा कॉल टाइम डिफरेंट था। मुझे पता था कि इरफान सर रूम में हैं और अगर ऐसा न हुआ होता तो मुझे उनसे मिलने का मौका नहीं मिल पाता। मैं खुद को रोक नहीं पाया और बिना बुलाए उनके कमरे में चला गया। मेरी पहली फिल्म थी और मैं उनकी ऐक्टिंग से एकदम इम्प्रेस हो गया था। मैं उनके कमरे में गया और दरवाजा खटखटाया। मैं अंदर आने के लिए पूछा और उन्होंने मुझे अंदर बुला लिया। मैंने उन्हें बताया कि कुछ खास बात नहीं थी मैं बस ऐसे ही मिलने चला आया क्योंकि पर्सनली मिलना चाहता था। उन्होंने मुझसे बैठने को कहा और बात की। जल्दी चले गए इरफान अनंत ने बताया, इंडस्ट्री के ज्यादातर ऐक्टर्स, ऑडिएंस और उनके फैंस हर कोई उनके काम की तारीफ करता है। मुझे लगता है कि वह बहुत जल्दी चले गए। ये उनके जाने का टाइम नहीं था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2AIkuKd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot