अभिनव के आरोपों पर भड़के सलीम खान - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, June 16, 2020

अभिनव के आरोपों पर भड़के सलीम खान

सुशांत सिंह की आत्महत्या से शुरू हुई नेपोटिजम और कैंपबाजी की बहस में कई पुराने मामले सामने आ रहे हैं। ने रीसेंटली सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और उनके पिता पर उनका करियर खराब करने का आरोप लगाया था। अभिनव ने इस बारे में लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस पर जवाब दिया है। पहले जाके उनकी फिल्में देखिए, फिर हम बात करते हैं बॉम्बेटाइम्स से बातचीत में सलीम खान ने अभिनव कश्यप के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'जी हां, हमने ही सब खराब किया है ना। आप पहले जाके उनकी फिल्में देखिए फिर हम बात करते हैं।' सलीम ने यह भी कहा, उन्होंने मेरा नाम डाला है न उनकी स्टेटमेंट में। उन्हें शायद मेरे पिताजी का नाम नहीं पता। उनका नाम है राशिद खान। उन्हें हमारे दादाओं और परदादाओं के नाम भी डालने दीजिए। उन्हें जो करना है करने दीजिए, उन्होंने जो कहा उस पर रिऐक्ट करके मैं अपना समय खराब नहीं करना चाहता। सलमान खान के परिवार को बताया अपना असली दुश्मन अभिनव सिन्हा ने 2010 में सलमान खान स्टारर फिल्म 'दबंग' को डायरेक्ट किया था। उन्होंने उनके परिवार पर करियर तबाह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा था कि सलमान खान और उनका परिवार उनसे खुन्नस मानता है और उनका असली दुश्मन है। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान ने उनकी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'बेशर्म' (2013) की रिलीज रोकने की कोशिश भी की थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2BeXnqm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot