सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जानी-मानी हस्तियां और उनके फैंस इस दुख से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर के पुराने वीडियो शेयर कर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो होली के रंगों में सराबोर होकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी स्टेज पर हैं। दोनों जमकर मस्ती कर रहे हैं।
इस वीडियो में सुशांत अमिताभ बच्चन के हिट गाने 'रंग बरसे' पर ऑडियंस के सामने थिरक रहे हैं। वो दर्शकों पर भी रंग बरसा रहे हैं और जैकलीन के साथ भी होली खेल रहे हैं। इस वीडियो के जरिए उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।
अंकिता लोखंडे ने अपने घर से कभी नहीं हटाई सुशांत की नेमप्लेट, संदीप सिंह ने दर्द भरा पोस्ट किया शेयर
सुशांत और जैकलीन ड्राइव मूवी में दिखाई दिए थे, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फैंस इस बात को लेकर भी नाराज थे कि ये मूवी थियेटर पर क्यों रिलीज नहीं की गई। उनकी फिल्म छिछोरे सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसमें श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा और प्रतीक बब्बर सहित कई स्टार्स नज़र आए थे।
गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके इस कदम पर किसी को भी यकीन नहीं हुआ। हर कोई हैरान और स्तब्ध रह गया। फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर फैंस तक, सभी बेहद दुखी हो गए।
यशराज फिल्म्स के साथ सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
सुशांत के खुदकुशी मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अब तक 13 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनमें उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती और मुकेश छाबड़ा भी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने यशराज फिल्म्स से एक्टर संग कॉन्ट्रैक्ट की भी कॉपियां मंगाई हैं।

from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/3em9VLs
via IFTTT

No comments:
Post a Comment