डायरेक्टर ने किया सुशांत से आखिरी चैट का जिक्र - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, June 17, 2020

डायरेक्टर ने किया सुशांत से आखिरी चैट का जिक्र

अपनी कथिक गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ फिल्म करने वाले थे। इस फिल्म को रूमी जाफरी को डायरेक्ट करना था। रूमी ने खुलासा किया कि सुशांत ने उनसे कभी नहीं बताया कि रिया से ब्रेकअप हुआ है। वह अपने नए प्रॉजेक्ट को लेकर भी काफी एक्साइटेड थे। जून के पहले वीक तक सुशांत के साथ थीं रिया रूमी जाफरी ने सुशांत और रिया से जुड़ी कुछ अहम बातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे साथ में नया प्रॉजेक्ट शुरू करने वाले थे। अगर लॉकडाउन न होता तो फिल्म मई में शुरू भी हो जाती। हाल ही में रिपोर्ट्स थीं कि रिया और सुशांत के बीच चीजें ठीक नहीं थीं। इस पर रूमी ने बताया कि उन्हें दोनों के बीच किसी अनबन की जानकारी नहीं थी। वह बताते हैं, उन्होंने मुझे कभी इस बारे में नहीं बताया और रिया ने भी ऐसा कुछ नहीं कहा। आखिरी बार मैंने उनसे इस प्रॉजेक्ट के बारे में जून के फर्स्ट वीक में डिसकस किया था। दोनों फोन पर साथ में थे। और तो और रिया ने ही उन्हें कॉल पर बुलाया था। इसके बाद 12 जून को उन्हें मेसेज किया था और वह बहुत एक्साइटेड थे। शादी के बारे में रूमी को नहीं थी जानकारी ध्यान देने वाली बात ये भी है कि फिल्म नवंबर में पूरी होनी थी, खबरें थीं कि सुशांत नवंबर में शादी करने वाले हैं। क्या सुशांत की शादी की वजह से फिल्म नवंबर तक पूरी करनी थी? इस पर रूमी बताते हैं, 'मुझे उनकी शादी के बारे में जरा भी नहीं पता, ये जानकारी मुझे मीडिया के जरिये हुई।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2URVV4o
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot