सलमान खान ने सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों से की अपील, कहा- 'मुश्किल वक्त में परिवार का साथ दें' - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, June 20, 2020

सलमान खान ने सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों से की अपील, कहा- 'मुश्किल वक्त में परिवार का साथ दें'

Salman Khan and Sushant Singh Rajput -  सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/BEINGSALMANKHAN

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन से न केवल उनका परिवार बल्कि बॉलीवुड भी शोक में डूबा हुआ है। हर कोई सोशल मीडिया पर अभिनेता के चले जाने का दुख सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। वहीं अब हाल ही में सलमान खान ने सुशांत को लेकर एक ट्वीट किया है। सलमान का ये ट्वीट चर्चा में बना हुआ है। 

सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही रहती थी रिया चक्रवर्ती, ब्रोकर से कहा था जल्द ही करने वाले हैं शादी

सलमान ने ट्वीट किया- 'मैं अपने सभी फैन्स से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैन्स के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।'

सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। 15 जून को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां श्रद्धा कपूर, राजकुमार वार, कृति सेनन सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। वह आखिरी बार फिल्म छिछोरे में नजर आए थे। यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। सुशांत के निधन के बाद से लगातार उनकी जुड़ी कई और बातें सामने आ रही हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत ने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर खरीदी थी अपनी पहली बाइक, तस्वीर हो रही है वायरल

मुंबई पुलिस इस हाई प्रोफाइल केस की जांच करने में लगी हुई है। गुरुवार को सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती से मुंबई पुलिस से पूछताछ की है। यह पूछताछ करीब 9 घंटे चली। सुशांत सिंह राजपूत मोंट ब्लेंक बिल्डिंग में रह रहे थे वह उन्हें रिया चक्रवर्ती ने ही दिलवाया था और दोनों साथ में रहते थे। उन्होंने ब्रोकर को बताया था कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं।

इंडिया टीवी से खास बातचीत में रियर स्टेट ब्रोकर सनी सिंह ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती साथ में रहते थे। सनी ने बताया कि मैं न्यूज में देख रहा था कि सुशांत अकेले यहां रहते थे तो मैंने पुलिस को फोन करके बताया कि वह रिया के साथ घर देख रहे थे। रिया ने मुझे बीते साल नवंबर में कॉल किया था हम दोनों घर देख रहे हैं और जल्द ही हम दोनों शादी करने वाले हैं।

उन्होंने आगे बताया था कि लॉकडाउन में भी दोनों साथ में रह रहे थे। ये फ्लैट उन्होंने साथ में ही लिया था एग्रीमेंट में आप चेक करेंगे तो दोनों का नाम है। 3 साल का कॉन्ट्रेक्ट है जिसमें दोनों का नाम है। बीते साल नवंबर या दिसंबर में दोनों यहां शिफ्ट हो गए थे।

ब्रोकर ने बताया कि उन्होंने रिया को 5 फ्लैट बान्द्रा पाली हिल में दिखाए लेकिन सबका रेंट साढ़े पांच लाख से ज्यादा था जो रिया को नही जमा इसलिए बाद में उन्होंने किसी और ब्रोकर के जरिये मोंट ब्लेंक बिल्डिंग में साढ़े चार लाख का फ्लैट किराये पर लिया।

ये फ्लैट डुप्लेक्स था और बान्द्रा जॉगर्स पार्क के बिल्कुल बगल में था और इस बिल्डिंग के सामने कोई और बिल्डिंग नही थी,खुला समुन्द्र था इसलिए ये बिल्डिंग सुशान्त को भी पसंद आई। इस 3600 स्क्वायर फ़ीट कार्पेट डुप्लेक्स फ्लैट का किराया 2 महीने रिया ने दिया और उसके बाद सुशान्त ने। लॉकडाउन में भी दोनों साथ में रह रहे थे। ये फ्लैट उन्होंने साथ में ही लिया था एग्रीमेंट में आप चेक करेंगे तो दोनों का नाम है। 

 

 



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/37LiGvO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot