रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रितिक रोशन के एक फेमस गाने पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं। रणवीर रितिक के गाने 'मैं ऐसा क्यों हूं' पर सड़क के बीचोंबीच डांस कर रहे और किसी ने उन्हें नहीं पहचाना। इस वीडियो में रणवीर अपनी गाड़ी से उतरते हैं और सड़क के बीचोंबीच म्यूजिक के लिए सेटअप करने के बाद वह डांस करने लगते हैं। इस मौके पर वह रितिक रोशन के 'कृष' वाले अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर ब्लैक मास्क है, जिस वजह से उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा। वीडियो में सड़क पर ट्रैफिक के बीच वह 'मैं ऐसा क्यों हूं' गाने पर डांस कर रहे हैं। बता दें कि रणवीर रितिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं। बता दें कि यह चैलेंज रितिक रोशन ने खुद रणवीर सिंह को दिया था। फिल्म 'बैंग बैंग' के प्रमोशन के दौरान रितिक ने सोशल मीडिया पर रणवीर के लिए लिखा था कि वह अपना कार से मुंबई के किसी भी मेन सड़क पर उतरें और अपने फैन्स के लिए पोज़ दें।' रितिक ने यह चैलेंज केवल रणवीर को नहीं बल्कि शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर और आमिर खान जैसे सितारों को भी दिया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nodhSz
via IFTTT

No comments:
Post a Comment