प्रियंका चोपड़ा के रंग को लेकर अमेरिका के स्कूल की लड़कियां उड़ाती थीं मजाक, आत्मविश्वास टूट कर हुआ था चकनाचूर - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, January 21, 2021

प्रियंका चोपड़ा के रंग को लेकर अमेरिका के स्कूल की लड़कियां उड़ाती थीं मजाक, आत्मविश्वास टूट कर हुआ था चकनाचूर

प्रियंका चोपड़ा चोपड़ा ने बचपन में कई स्कूल बदले। हालांकि, वह इसे चैंलेंज के तौर पर लेती थीं। तब प्रियंका केवल 13 साल की थीं जब वह अपनी आंटी के साथ पढ़ाई के लिए अमेरिकी चली गईं, जहां से 3 साल के बाद ही वह लौट आईं। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि उन्हें वहां से स्कूल छोड़कर वापस इंडिया आना पड़ा। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पीपल मैगज़ीन से बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ा कई किस्सा शेयर किया । प्रियंका चोपड़ा ने इसी बातचीत में बताया कि अमेरिका के स्कूल में उनके साथ ऐसा क्या हुआ था कि उन्होंने वापस इंडिया लौटने का मन बना लिया। प्रियंका चोपड़ा ने बाताया कि वहां उन्हें भारतीय होने की वजह से बुली किया जाता और सांवले रंग की वजह से वहां की लड़कियां उनका मजाक उड़ाया करती थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें कहा जाता था- ब्राउनी, तुम अपने देश वापस लौट जाओ। उन्होंने अपने साथ हुए बदसलूकी की बातें भी कही। प्रियंका ने बताया कि इन वजहों से उन्होंने अपना आत्मविश्वास खो दिया था। उन्होंने बताया कि इन सब बातों से उनका आत्मविश्वास हिल गया था और फिर उन्होंने अपने माता-पिता के वापस लौटने का फैसला ले लिया। अमेरिका का स्कूल छोड़कर प्रियंका वापस भारत लौट आईं और फिर उन्होंने आगे की पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की। इसके बाद प्रियंका की मां ने उनकी कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेज दी और फिर वह कुछ इस तरह मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनीं और उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीत लिया। इसके बाद प्रियंका ने कभी आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रियंका ने यह भी बताया कि यहां लौटने का फैसला उनके लिए काफी सही साबित हुआ क्योंकि वह अपने आत्मविश्वास को दोबारा पाने में सफल रहीं और यहां उन्हें ढेर सारा प्यार मिला। हालांकि, प्रियंका ने इसके लिए किसी शहर को दोष देने से इनकार किया बल्कि कहा कि उस समय वे लड़किया कुछ ऐसा कहना चाहती थीं कि उन्हें दुख पहुंचे। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका की फिल्म 'द वाइट टाइगर' आज 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है, वहीं उनकी किताब 'अनफिनिश्ड' (Unfinished) 9 फरवरी को लॉन्च हो रही है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LVcueb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot