मौनी रॉय ने सफेद शेर को बड़ी बहादुरी से अपने हाथों से खिलाया खाना, वीडियो हो रहा जमकर वायरल - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, January 21, 2021

मौनी रॉय ने सफेद शेर को बड़ी बहादुरी से अपने हाथों से खिलाया खाना, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

मौनी रॉय का यह वीडियो इस वक्त खूब सुर्खियों में है, जिसमें वह सफेद शेर को खाना खिलाती दिख रही हैं। बता दें कि मौनी रॉय इन दिनों दुबई ट्रिप पर हैं और वहां खूब मस्ती करती दिख रही हैं। मौनी रॉय इस ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने यह लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सफेद शेर को मांस के टुकड़े खिलाती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा है कि यह 10 महीने का है और इसे खाना खिलाते समय वह थोड़ी डरी हुई थीं, लेकिन सच यह है कि वह काफी डर रही थीं और इसका जिक्र उन्होंने बाद में किया है। मौनी ने कहा कि वह इस वाइट लॉयन से मिलकर खुश थीं। मौनी रॉय की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन भी हैं। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' रिलीज हुई थी, जिसमें उनके ऐक्ट की काफी तारीफ भी हुई है। हालांकि मौनी रॉय नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बोले चूड़ियां' से बाहर हो गईं, क्योंकि उनपर अनप्रफेशनल व्यवहार के आरोप लगे। उन्होंने फिल्म 'गोल्ड' से बॉलिवुड में एंट्री मारी, जिसमें उनके ऑपोजिट अक्षय कुमार थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bYNBJd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot