
दीपिका पादुकोण अब एक रणवीर सिंह के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजार रही हैं। हालांकि रणवीर के साथ शादी से पहले दीपिका पादुकोण के कई अफेयर रह चुके हैं। आइए, जानते हैं दीपिका की पर्सनल लाइफ के बारे में।

बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 5 जनवरी 2021 को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी फिल्मों की टॉप हिरोइनों में शुमार दीपिका भले ही अब रणवीर सिंह के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हों लेकिन पहले उनकी पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। आइए, जानते हैं अभी तक कैसी रही है दीपिका की पर्सनल लाइफ।
सबसे पहले रहा निहार पंड्या संग अफेयर

दीपिका पादुकोण का नाम सबसे पहले सुर्खियों में निहार पंड्या के साथ जुड़ा था। दीपिका और निहार एक साथ ही ऐक्टिंग की ट्रेनिंग ले रहे थे। तभी दोनों का अफेयर शुरू हुआ और दोनों लिव-इन में रहने लगे। हालांकि लगभग 3 साल बाद यह रिश्ता खत्म हो गया। अब दीपिका जहां रणवीर के साथ शादी करके खुश हैं वहीं निहार पंड्या ने सिंगर नीति मोहन के साथ घर बसा लिया है।
महेंद्र सिंह धोनी का आया था दिल?

एक वक्त था जब भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण के अफेयर की काफी चर्चा थी। कहा जाता है कि दीपिका और धोनी ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। ऐसी अटकलें लगाई जाती हैं कि धोनी उस वक्त दीपिका से शादी करना चाहते थे लेकिन दीपिका अपने फिल्मी करियर को लेकर काफी सीरियस थी। हालांकि कभी भी धोनी और दीपिका ने अपने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।
सिद्धार्थ माल्या के साथ दिखीं काफी नजदीकियां

एक समय के मशहूर उद्योगपति विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ दीपिका का अफेयर लंबे समय तक रहा है। दोनों को काफी समय तक एक साथ देखा जाता था। बॉलिवुड पार्टीज, इवेंट के अलावा दीपिका और सिद्धार्थ की नजदीकियां आईपीएल के दौरान भी काफी देखने को मिली थीं। हालांकि बाद में दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।
उपेन पटेल का नाम भी आया सुर्खियों में

मॉडल उपेन पटेल जब बॉलिवुड में अपना ऐक्टिंग करियर बनाने के लिए आए तो वह दीपिका पादुकोण के संपर्क में आए। इसके बाद उपेन और दीपिका के अफेयर की चर्चा काफी दिनों तक रही थी। हालांकि अगर इनके बीच अफेयर था भी तो वह काफी कम समय के लिए रहा।
रणबीर कपूर ने तोड़ दिया था दीपिका दिल

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिलेशन काफी लंबे समय तक चला। दीपिका भी रणबीर के लिए काफी सीरियस थीं और उन्होंने उनके नाम का टैटू भी बनवा लिया था। हालांकि इस रिश्ते का काफी दुखद अंत हुआ जिसके बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गईं। एक इवेंट के दौरान इशारों-इशारों में दीपिका ने यह बात मानी थी कि रणबीर कपूर उनको चीट कर रहे थे जिसके कारण यह रिश्ता नहीं चल सका। हालांकि अभी भी दीपिका और रणबीर काफी अच्छे दोस्त हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3953aw3
via IFTTT
No comments:
Post a Comment