VIDEO: नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत ने दी सलमान-ऐश्वर्या को टक्कर, प्यारी हैं इनकी 'आंखों की गुस्ताखियां'... - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, January 23, 2021

VIDEO: नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत ने दी सलमान-ऐश्वर्या को टक्कर, प्यारी हैं इनकी 'आंखों की गुस्ताखियां'...

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत जबसे शादी के बंधन में बंधे हैं, उनके सोशल मीडिया पर आए दिन मजेदार वीडियोज दिखाई दे रहे हैं। कभी नोकझोंक तो कभी प्यार के पल वह अपने फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। शनिवार को उन्होंने ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया। गाया 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना रोहनप्रीत ने नेहा कक्कड़ के साथ प्यारी वीडियो क्लिप पोस्ट की है। इस क्लिप में उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'आंखों की गुस्ताखियां' गाया है। रोहन ने कैप्शन में लिखा है, हाय!!! लव यू क्वीन नेहा कक्कड़। एक्स को लगाई थी नेहा ने क्लास रोहनप्रीत और नेहा ऐसे कई मजेदार वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। रीसेंटली उनके एक वीडियो को फैन्स ने खूब पसंद किया था। इसमें वह गाने के बहाने रोहनप्रीत की एक्स की क्लास लगाती दिख रही थीं। उन्होंने 'एक्स कॉलिंग' गाने पर रोहन के साथ लिपसिंक किया था। साथ में कैप्शन लिखा था, अच्छा? तू कॉल कर फिर बताती हूं। अक्टूबर में की थी नेहा-रोहन ने शादी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत बीते साल अगस्त में मिले थे। ये मुलाकात 'नेहू दा व्याह' गाने के सिलसिले में थी। गाना पूरा होते ही नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने शादी कर ली। दोनों 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3sO3et4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot