अपनी इस गलती के कारण कोरोना की चपेट में आईं ऐक्ट्रेस कांची सिंह, अब हो रहा पछतावा - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, April 10, 2021

अपनी इस गलती के कारण कोरोना की चपेट में आईं ऐक्ट्रेस कांची सिंह, अब हो रहा पछतावा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' () में नजर आईं ऐक्ट्रेस कांची सिंह (Kanchi Singh corona) को हाल ही कोरोना हो गया था और वह क्वॉरंटीन में हैं। हालांकि अब कांची सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन उन्हें पछतावा है कि उनकी एक गलती उन्हीं पर भारी पड़ गई। मास्क न पहनने की गलती कांची सिंह हाल ही भोपाल में बॉलिवुड फिल्म 'शुक्र दोष' (Shukr Dosh) की शूटिंग कर रही थीं और उसी दौरान उन्हें कोरोना हो गया है। कांची सिंह ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ बातचीत में कहा, 'ठीक होने के बाद अब मैं कोई ब्रेक नहीं लूंगी। अब मैं पहले से ज्यादा एहतियात बरतूंगी। जैसे कि सेट पर अब मैं हमेशा मास्क पहनूंगी। पहले जब मैं सेट पर होती थी तो मास्क नहीं पहनती थी। अब ज्यादा ख्याल रखूंगी।' पढ़ें: कांची के पैरंट्स को भी कोरोना सिर्फ कांची ही नहीं, बल्कि उनके पैरंट्स भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। ऐक्ट्रेस ने बताया कि उनके मम्मी-पापा भी पूरा ध्यान रख रहे हैं और क्वॉरंटीन में हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट भी कर लिया है। हर तरह का काढ़ा पी रहीं कांची सिंह कांची सिंह की सेहत में अब सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि वह हर तरह का काढ़ा पी रही हैं ताकि जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। कांची सिंह बोलीं, 'जितना लोगों ने बनाके रखा है कि कोविड है, कोविड है, इतना नहीं है। हालांकि यह बहुत दुख देने वाला है कि फैल रहा है, पर जिन लोगों को कोविड हुआ है उन्हें धैर्य से काम लेना चाहिए।' पढ़ें: चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर किया शुरू प्रफेशनल फंट की बात करें तो कांची सिंह ने 2003 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो 'कुटुम्ब' से करियर शुरू किया था। उस वक्त वह 9 साल की थीं। हालांकि बाद में पढ़ाई के कारण उन्होंने ऐक्टिंग से ब्रेक ले लिया। इसके बाद कांची सिंह ने 2011 में टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से वापसी की। फिर वह 'और प्यार हो गया', 'प्यार तूने क्या किया', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'भक्तों की भक्ति में शक्ति' जैसे टीवी शोज में नजर आईं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3uFEbIL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot