![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/82873897/photo-82873897.jpg)
(Arjun Kapoor) अपनी फिल्मों से ज्यादा (Malaika Arora) को डेट करने के लिए चर्चा में रहते हैं। दोनों को डेटिंग करते हुए काफी साल हो गए हैं। शुरू में अर्जुन और मलाइका ने अपने रिलेशनशिप (Arjun Kapoor ) को छिपाया था मगर इसे ऑफिशल किए जाने के बाद हमेशा दोनों को साथ देखा जाता है। अब अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है। हर पार्टनर का अपना एक पास्ट होता हैएक हालिया इंटरव्यू में मलाइका के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि वह अपने रिलेशनशिप में हमेशा एक सम्मानजनक सीमा रखते हैं और अपने पार्टनर को पूरी इज्जत देते हैं। अर्जुन ने यह भी कहा कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं क्योंकि अपने पार्टनर की एक सीमा होना बहुत जरूरी है क्योंकि उनका भी अपना एक पास्ट होता है। अर्जुन ने यह भी कहा कि जब कभी चीजें सामने खुलकर आती हैं तो वह हमेशा अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे आपके पार्टनर के बच्चे पर असर पड़ता है। रिलेशनशिप का करियर पर न पड़े असरउन्होंने कहा कि वह मलाइका के कंम्फर्ट का हमेशा ख्याल रखते हैं और संभव तरीके से उन्हें पूरा सम्मान देते हैं। अर्जुन ने कहा कि वह इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि उनकी रिलेशनशिप का असर कभी उनके करियर पर न पड़े और इसलिए वह रिश्ते में एक सीमा बनाए जाने पर भी जोर देते हैं। इन फिल्मों में नजर आएंगे अर्जुनइस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर पिछली बार परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आए थे। अब वह सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' और मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनने वाली 'एक विलन 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी नजर आएंगे और यह 11 फरवरी 2022 में रिलीज होगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3f7Orod
via IFTTT
No comments:
Post a Comment