आफताब शिवदासानी को रितेश देशमुख ने किया 'मस्ती' वाले अंदाज में बर्थडे विश - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, June 26, 2021

आफताब शिवदासानी को रितेश देशमुख ने किया 'मस्ती' वाले अंदाज में बर्थडे विश

बॉलिवुड ऐक्टर आफताब शिवदासानी () ने शुक्रवार यानी 25 जून 2021 को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके सभी फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई भी दी। वहीं, उनके परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया। आफताब के 43वां बर्थडे पर बॉलिवुड ऐक्टर रितेश देशमुख () ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आफताब और रितेश दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। रितेश मस्ती वाले अंदाज में आफताब को विश करते हुए लिखते हैं, 'हैप्पी बर्थडे माय डियर @aftabshivdasani। आपको दुनिया की सारी खुशियां मिलें। ढे़र सारी शुभकामनाएं मेरे दोस्त।' आफताब और रितेश दोनों साथ में कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। 2004 की रिलीज फिल्म 'मस्ती' में काम करने के बाद दोनों ने साथ में इसके सीक्वल 'ग्रैंड मस्ती' में काम किया था, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों साथ में साल 2016 की रिलीज 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में भी नजर आए थे। गौरतलब है कि आफताब ने अपना 43वां जन्मदिन लंदन में अपनी पत्नी निन दुसांज और बेटी नेवा के साथ मनाया। आफताब की बेटी नेवा का जन्म 2020 जुलाई यूके में हुआ था। कोरोनावायरस महामारी के कारण मस्ती ऐक्टर अपनी बेटी और पत्नी के साथ लंदन से वापस मुंबई नहीं आ पा रहे हैं। एक इंटरव्यू में आफताब ने कहा था, वह जल्द ही मुंबई लौटने की सोच रहे हैं, क्योंकि उनके माता-पिता भारत में हैं और वह उनकी बेटी को अब तक सिर्फ वीडियो कॉल पर ही मिले हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jieDz1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot