बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब जान्हवी कपूर ने अपने 'अक्सा गैंग' के साथ एक मजेदार वीडियो () शेयर किया है। जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बताते चलें कि ऐक्ट्रेस अक्सर अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए नजर आती हैं। जान्हवी कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने कुछ दोस्तों के साथ सीन पॉल के टेंपरेचर गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'अक्सा गैंग वापस आ गई है।' जान्हवी कपूर के इस वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। वहीं, उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर ने भी रिऐक्शन दिया है। अर्जुन कपूर ने लिखा, 'इस पर डिस्कस करने के लिए एक अलग पूरे डिनर की आवश्यकता है।' बताते चलें कि फादर्स डे के मौके पर अर्जुन कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर और बहन अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर खुशी कपूर के साथ डिनर करने गए थे। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पिता और बहनों के साथ तस्वीर शेयर की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर 'दोस्ताना 2', 'गुड लक जैरी', 'तख्त' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'रूही' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3d0oXI2
via IFTTT

No comments:
Post a Comment