बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सारा अली खान ने एक बार फिर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर () शेयर की है। जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि इसमें वह काफी छोटी हैं। जिसके चलते ऐक्ट्रेस के फैंस सिर्फ अंदाजा लगा रहे हैं। सारा अली खान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ सारा अली खान ने अपने फैंस से उन्हें पहचानने के लिए भी कहा है। इसमें वह कई दूसरे बच्चों के साथ बैठी नजर आ रही हैं और कुछ महिलाएं भी बैठी दिखाई दे रही हैं। हालांकि, ऐक्ट्रेस ने ये नहीं बताया कि तस्वीर कहां की है। फिर भी फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये तस्वीर उनके स्कूल की हो सकती हैं और वह सबसे नीचे की सीढ़ी पर राइट कॉर्नर में बैठी हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सारा अली खान अपने दोस्तों के साथ पूल के किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'लव इस इन द एयर।' वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष भी हैं। इसके अलावा वह आदित्य धर की फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में काम करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल हैं। सारा अली खान आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर वन' में वरुण धवन के साथ दिखाई दी थीं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3vJ4w8Z
via IFTTT

No comments:
Post a Comment