तापसी पन्नू पहली बार करेंगी साइंस-फिक्शन मूवी में काम, फिल्म का नाम होगा 'एलियन'? - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, June 27, 2021

तापसी पन्नू पहली बार करेंगी साइंस-फिक्शन मूवी में काम, फिल्म का नाम होगा 'एलियन'?

ऐक्ट्रेस () बिल्कुल अलग तरह के किरदारों को निभाने के लिए मशहूर हैं। तापसी ने पिछले कुछ समय में बेहद इंट्रेस्टिंग फिल्में साइन की हैं और अब खबर है कि इस लिस्ट में एक और दिलचस्प फिल्म शामिल हो गई है। पता चला है कि तापसी ने एक और फिल्म साइन की है जो होगी और इसका नाम '' () हो सकता है। हमारे सहयोगी ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी की इस पहली साइंस-फिक्शन फिल्म का डायरेक्शन भारत नीलकंठन करने वाले हैं जो इससे पहले थ्रिलर फिल्म K-13 का डायरेक्शन कर चुके हैं जिसमें अरुलनीति और श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य भूमिकाओं में थे। नीलकंठन पहले ही फिल्म की स्क्रिप्ट तापसी पन्नू को सुना चुके हैं। यह फिल्म पूरे भारत में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज की जाएगी। एक नजदीकी सूत्र ने बताया, 'यह एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी जिसमें एलियंस की कहानी होगी। इसका नाम भी एलियन ही रखा जा सकता है। इसकी कहानी इस जॉनर में बिल्कुल नई होगी। यह किसी भी हॉलिवुड फिल्म से प्रभावित नहीं होगी। डायरेक्टर फिल्म में दिखाएंगे कि किस तरह एलियंस इंडिया जैसे देश में भी मौजूद हो सकते हैं।' फिल्म को कई भाषाओं में शूट किया जाएगा और इसमें काफी विजुअल इफेक्ट्स का प्रयोग भी किया जाएगा। फिल्म के बजट में से 10 करोड़ केवल इसके विजुअल इफेक्ट्स पर खर्च किया जाएगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर हाल में रिलीज किया गया था जो जुलाई में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में तापसी के साथ विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे नजर आने वाले हैं। इसके अलावा तापसी की रश्मि रॉकेट, लूप लपेटा, दोबारा और शाबास मिठु जैसी फिल्मों में काम कर रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3w2lKOT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot