बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Neena Gupta) आजकल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी () '' () के लिए चर्चा में हैं। इस ऑटोबायॉग्रफी में नीना ने कई ऐसी बातों का खुलासा किया है जिन्हें अभी तक कोई नहीं जानता था। नीना ने इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी भी कई बातें बताई हैं। उन्होंने एक ऐसी घटना का भी जिक्र किया है जिसमें एक फिल्म प्रड्यूसर ने उन्हें रोल के बदले साथ सोने का ऑफर दिया था। साउथ इंडियन फिल्मों के प्रड्यूसर से मिली थीं नीनानीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायॉग्रफी में लिखा है कि जब एक प्रड्यूसर ने उन्हें अपने होटल रूम में बुलाया था तो उनका खून ठंडा पड़ गया था। प्रड्यूसर ने होटल रूम में ही नीना को रात गुजारने को कहा था। यह प्रड्यूसर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुई था। नीना उस समय मुंबई के जुहू स्थित पृथ्वी थिअटर में परफॉर्म कर रही थी। इसके बाद नीना प्रड्यूसर से मिलने होटल पहुंचीं। मगर जब प्रड्यूसर ने बाहर मिलने के बजाय नीना को अपने कमरे में बुलाया तो उन्हें अजीब लगा। न चाहते हुए भी प्रड्यूसर के कमरे में गईं नीनानीना ने लिखा, 'मेरे मन ने बता दिया कि ऊपर कमरे में नहीं जाना है और मुझे उससे नीचे लॉबी में आने के लिए कहना है।' हालांकि नीना ने ऐसा नहीं किया क्योंकि वह मौका नहीं गंवाना चाहती थीं और वह ऊपर कमरे में चली गईं। इसके बाद प्रड्यूसर ने बताया कि वह कई ऐक्टर्स को लॉन्च कर चुका है। हालांकि उस प्रड्यूसर ने नीना को जो रोल ऑफर किया था वह उन्हें पसंद नहीं था। प्रड्यूसर ने नीना को कमरे में रात गुजारने का दिया ऑफरजब अंत में नीना ने प्रड्यूसर से पूछा, 'तो, मेरा रोल क्या है सर?' तो प्रड्यूसर ने बताया कि वह हिरोइन की फ्रेंड का रोल करेंगी। इसके बाद नीना ने प्रड्यूसर से वहां से जाने की इजाजत मांगी जिसके जवाब में प्रड्यूसर ने कहा, 'कहां जा रही हो? क्या तुम आज रात यहीं नहीं गुजारने वाली?' प्रड्यूसर की इस बात पर नीना को ऐसा लगा जैसे किसी ने बर्फ का पानी उन पर डाल दिया हो। नीना ने लिखा, 'यह बात सुनकर मेरा खून सूख गया।' इसके बाद नीना वहां से तुरंत निकल गईं। इस फिल्म में नजर आएंगी नीनावर्क फ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता हाल में रिलीज फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। अब नीना गुप्ता विकास बहल के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'गुडबाय' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और पवेल गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3iPqPqJ
via IFTTT

No comments:
Post a Comment