कंगना रनौत को मिल गया नया पासपोर्ट, जल्द शुरू करेंगी 'धाकड़' की शूटिंग - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, June 29, 2021

कंगना रनौत को मिल गया नया पासपोर्ट, जल्द शुरू करेंगी 'धाकड़' की शूटिंग

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Kangana Ranaut) पिछले कुछ दिनों से अपने पासपोर्ट के रिन्यूवल को लेकर परेशान थीं। कंगना ने इस मामले में () में याचिका भी दायर की थी। अब फाइनली कंगना का पासपोर्ट रिन्यू () हो गया है और जल्द ही वह अपनी आने वाली फिल्म 'धाकड़' () की टीम को जॉइन करेंगी और आगे की शूटिंग करेंगी। पासपोर्ट रिन्यूवल के मामले में कंगना पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई थीं। कंगना ने इंस्टाग्राम पर 'धाकड़' के डायरेक्टर रजनीश घई के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने नए पासपोर्ट के मिलने की जानकारी दी है। कंगना ने लिखा, 'मेरा पासपोर्ट मिल गया...आपकी चिंताओं और शुभकामनाओं का शुक्रिया...रजनीश चीफ मैं जल्द धाकड़ के लिए आपके साथ होऊंगी।' बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कंगना ने अपने पासपोर्ट रिन्यूवल के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका डाली थी। कंगना के खिलाफ कुछ मामले दर्ज हैं जिनके चलते रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने पासपोर्ट रिन्यूवल के लिए कोर्ट के निर्देश की मांग की थी। बता दें कि कंगना को इसी महीने अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट जाना था मगर पासपोर्ट रिन्यू नहीं होने के कारण वह नहीं जा सकीं। कंगना जल्द ही तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री 'जयललिता' की बायॉपिक में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'तेजस' में भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट का किरदार भी निभाने जा रही हैं। हाल में कंगना ने अपनी एक और फिल्म की घोषणा की है जिसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी और यह इमर्जेंसी पर आधारित होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3y3EZsL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot