90 के दशक की सुपरहिट ऐक्ट्रेसस में शुमार करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) पूरे 47 साल की हो गई हैं। 25 जून 2021 को करिश्मा कपूर () फैमिली, फ्रेंड्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बर्थडे पर करिश्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी छोटी बहन करीना (Kareena Kapoor) और खास दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ आधी रात को एंजॉय करती दिख रही हैं। करिश्मा के बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटो को उनकी खास दोस्त अमृता अरोड़ा () ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अमृता ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की बधाई माई डार्लिंग करिश्मा कपूर। तुम हमेशा ऐसे ही चमकती रहो और खूबसूरत विंटेज वाइन की तरह खूबसूरत बनी रहो।' करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा ने सिर्फ 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। आखिरी बार करिश्मा कपूर साल 2012 की फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नजर आई थीं। लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। फिल्मों के बाद करिश्मा कपूर ने वेब सीरीज में भी हाथ आजमाया । करिश्मा की पहली वेब सीरीज 'मेंटलहुड' साल 2020 में रिलीज हुई। इसे काफी ज्यादा पसंद किया गया और इसमें करिश्मा के ऐक्टिंग की तारीफ भी हुई।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3xWRCpz
via IFTTT

No comments:
Post a Comment