Video: आशा भोसले ने विवियन रिचर्ड्स को बताया नाना पाटेकर जैसा, नीना गुप्ता ने दिया मजेदार जवाब - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, June 29, 2021

Video: आशा भोसले ने विवियन रिचर्ड्स को बताया नाना पाटेकर जैसा, नीना गुप्ता ने दिया मजेदार जवाब

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता () इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' (Sach Kahun Toh) को लेकर खासा चर्चा में हैं। इस ऑटोबायोग्राफी में उन्होंने अपने फिल्मी करियर के अलावा पर्सनल लाइफ, विवियन रिचर्ड्स से प्यार, शादी, बेटी मसाबा के जन्म से जुड़े ढेर सारे खुलासे किए हैं। अब नीना गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर आशा भोसले और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स (vivian richards) भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सिंगर आशा भोसले नीना गुप्ता के बॉयफ्रेंड विवियन रिचर्ड्स की तुलना बॉलिवुड ऐक्टर नाना पाटेकर से कर देती हैं और कहती हैं,'विवियन रिचर्ड्स, नाना पाटेकर की तरह दिखते हैं।' आशा भोसले के इस बात पर नीना सहमत नहीं होती हैं और मजेदार जवाब देती हैं। वीडियो में देखेंगे कि आशा भोसले बॉलिवुड के किसी फंक्शन में बैठी नजर आ रही हैं। आशा भोसले के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे सितारें भी नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद नीना गुप्ता विवियन रिचर्ड्स के साथ उसी फंक्शन में एंट्री करती हैं। इस दौरान वह उस फंक्शन में मौजूद खास लोगों से मिलती हैं। वीडियो में आगे देखेंगे कि कुछ देर बाद आशा भोसले, नीना गु्प्ता के बगल में आकर बैठ जाती हैं और बाते करने लगती हैं। बात करने के दौरान आशा भोसले, नीना गुप्ता से कहती हैं कि विवियन रिचर्ड्स, नाना पाटेकर की तरह दिखते हैं। नीना ,आशा भोसले की बात पर सहमत नहीं होती हैं और कहती है,'विवियन रिचर्ड्स बेहतर दिखते हैं', कुछ देर बाद नीना विवियन रिचर्ड्स से कहती हैं,'हमारे यहां एक ऐक्टर है, जिनका नाम नाना पाटेकर है, आशा जी कह रही हैं कि आप उनकी तरह दिखते हैं।' वीडियो में जब विवियन रिचर्ड्स ने पूछा कि आशा किस ऐक्टर के बारे में बात कर रही थी, तो वह नाना पाटेकर का नाम बताते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qCxUNq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot