Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews: India TV: entertainment Feed

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot
Showing posts with label India TV: entertainment Feed. Show all posts
Showing posts with label India TV: entertainment Feed. Show all posts

Monday, May 18, 2020

रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की तस्वीर, पोस्ट वर्कआउट तस्वीर भी की साझा

May 18, 2020 0
रणवीर सिंह Image Source : INSTAGRAM/RANVEERSINGH

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह लॉकडाउन के बीच खुद को फिट रख रहे हैं और उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें अपने गठीले बदन पर इतराते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी शर्टलेस तस्वीर साझा की, जिसमें वह वर्कआउट सेशन के बाद अपने मसल्स प्रदर्शित कर रहे हैं। तस्वीर में वह पोनीटेल चोटी और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

तस्वीर पर उन्होंने लिखा है, "गैन्जविल।"

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह

रणवीर ने खुद की एक बचपन की तस्वीर भी साझा की, जहां उन्हें सेवानिवृत्त पेशेवर पहलवान हल्क होगन की नकल करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने कमरे में हल्क के पोस्टर के साथ खुद की एक बचपन की तस्वीर साझा की।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "जब हल्कमेनिया का असर आप पर छा जाए। हैशटैगमंडेफिलिंग एक पुरानी तस्वीर जब हैशटैगडब्ल्यूडब्ल्यूएफ जिंदगी थी। मेरी दीवार पर अमर हल्कहोगन की तस्वीर।"

रणवीर ने एक और तस्वीर शेयर की है-

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

 

 

तस्वीर में रणवीर काले रंग की बेल्ट पहने और होगन की तरह चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2zNi9N5
via IFTTT
Read More

Birthday Special: एक्टर से पहले वॉचमैन की नौकरी कर चुके हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऐसे बदली किस्मत

May 18, 2020 0
Happy BIrthday Nawazuddin Siddiqui Image Source : INSTAGRAM

Happy BIrthday Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी 19 मई 1974 को यूपी के बुढ़ाना में पैदा हुए। आज उनका 46वां जन्मदिन है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों को हैरान कर दिया और अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली। लेकिन नवाज का फिल्मी सफर आसान नहीं था। फिल्मों से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी में वडोदरा में केमिस्ट की नौकरी की, इसके अलावा वो वॉचमैन भी रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी नौकरी की तलाश में दिल्ली आए थे और फिर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़ गए। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने फिल्मी करियार में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मंटो', 'ठाकरे' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों को हैरान किया। 

एनएसडी से निकलने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुबई पहुंच गए लेकिन वहां उन्हें आसानी से काम नहीं मिला। साल 1999 में आमिर खान की फिल्म सरफरोश में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक आतंकवादी का छोटा सा रोल किया था। आमिर की यह फिल्म सुपरहिट थी लेकिन नवाजुद्दीन को इस फिल्म से कोई पहचान नहीं मिली। इसके बाद 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में नवाजुद्दीन ने एक चोर का रोल प्ले किया था और अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' में 'तौबा तेरा जलवा गाना गाते नजर आए। इसके बाद इरफान खान की फिल्म 'पान सिंह तोमर' में नवाजुद्दीन डकैत के किरदार में दिखाई दिए। नवाज ने अपने करियर के 12 साल ऐसे ही छोटे मोटे रोल किए लेकिन हर बार उन्होंने मेहनत की यही वजह है कि आज वो इस मुकाम पर हैं। 

नवाजुद्दीन की किस्मत साल 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से चमकी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने फैजल खान का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद नवाजुद्दीन को हर कोई जानने पहचानने लगा। फिर तो नवाजुद्दीन ने मुड़कर नहीं देखा। 

Happy BIrthday Nawazuddin Siddiqui

Happy BIrthday Nawazuddin Siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने 'तलाश', 'द लंच बॉक्स', 'किक', 'बदलापुर', 'बजरंगी भाईजान', 'रईस', 'मुन्ना माईकल', 'मंटो', 'ठाकरे', 'हाउसफुल 4', 'मोतीचूर चकनाचूर', जैसी कई फिल्मों में काम किया। जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी जी5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'घूमकेतू' में नजर आएंगे। इसके अलावा वो 'बोले चूड़ियां' में भी काम करते दिखेंगे। नवाजुद्दीन सिद्दिकी 'सेक्रेड गेम्स' और 'मैक माफिया' जैसी बेव सीरीज में अपने रोल की छाप छोड़ी है।

Happy BIrthday Nawazuddin Siddiqui

Happy BIrthday Nawazuddin Siddiqui

नवाजु्दीन सिद्दीकी फिलहाल अपने होमटाउन बुढाना में हैं, वो परिवार के साथ होम क्वारंटीन पर हैं। वहीं उनकी वाइफ आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक का नोटिस भी भेजा है।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2WKm46p
via IFTTT
Read More

'मिमी' के लिए वजन बढ़ा रही हैं कृति सेनन, खा रही हैं हलवा-पूड़ी

May 18, 2020 0
'मिमी' के लिए वजन बढ़ा रही हैं कृति सेनन Image Source : INSTAGRAM/KRITISANON

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आजकल 'मिमी' में अपनी रोल के लिए वजन बढ़ा रही हैं। इस दौरान वो इतना खाना खा रही हैं कि उनका मन खाना से बिल्कुल उठ सा गया है। कृति फिल्म में रोल के लिए अबतक 15 किलो वजन बढ़ाने में कामयाब रहीं। कृति ने कहा, "हमें गर्भावस्था के दृश्यों को शूट करना है और लक्ष्मण सर बहुत स्पष्ट थे कि उन दृश्यों के लिए वजन बढ़ाना आवश्यक है क्योंकि वह नहीं चाहते हैं कि यह चरित्र आर्टिफिसियल लगे।"

उन्होंने कहा, "मुझे पता है मेरे लिए यह एक चुनौती है। मैं जानता हूं कि मुझे और भी कैलोरी बढ़ाने की जरूरत है, इसलिए मैंने पूरी तरह से वर्कआउट करना बंद कर दिया, यहां तक कि योग भी। मैं रोज सुबह नाश्ते में पूड़ी- हलवा, मिठाई, चना आदि का सेवन करती हूं। शुरू में मुझे बहुत अच्छा लगता था, लेकिन कुछ समय के बाद मेरा मन खाने से बिल्कुल ही हट सा गया है।

'मिमी' एक यंग एक्सपायरिंग एक्ट्रेस की कहानी है, जो मंडावा की एक डांसर थी और कैसे वह एक दंपति के लिए सरोगेट बन जाती है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है।

आईएएनएस इनपुट के साथ



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3cKWZxR
via IFTTT
Read More

Celebs on Insta: प्रीति जिंटा और सनी लियोन ने शेयर की परिवार संग तस्वीर, देखिए अन्य पोस्ट

May 18, 2020 0
प्रीति जिंटा और सनी लियोन ने शेयर की परिवार संग तस्वीर Image Source : INSTAGRAM- PREITY ZINTA, SUNNY LEONE

मुंबई:कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन है और फिल्मों की शूटिंग बंद है, ऐसे में सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैन्स संग अपनी डेली लाइफ शेयर करते हैं। कोई योग के वीडियो डालता है तो कोई कुकिंग तो कोई परिवार संग तस्वीर शेयर करता है। आइए देखते हैं सेलिब्रिटीज ने आज इंस्टाग्राम पर क्या-क्या पोस्ट किया है।

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने लॉकडाउन के बीच अपनी जिंदगी आज कल साझा की। प्रिटी जिंटा ने अपने पति जेने गुडइनफ और मां के साथ मास्क पहने तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जिंदगी आजकल। आशा है सभी मास्क पहन रहे होंगे। वायरस से लड़ने का और बदलाव लाने का यही एकमात्र जरिया है।"

प्रीति ने जेने के साथ खुद की एक और तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में अभिनेत्री कैमरे के सामने मजाकिया चेहरा बनाती हुई नजर आ रही है, जबकि जेने सिर्फ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर गाना गाते हुए वीडियो पोस्ट किया है। 

एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बेहद खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है- 

View this post on Instagram

🖤🖤 #raw

A post shared by Neha Sharma 💫 (@nehasharmaofficial) on

रणवीर सिंह ने बचपन की तस्वीर शेयर की है-

सनी लियोन ने बच्चों संग तस्वी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है

एमी जैक्सन ने कैन फिल्म फेस्टिवल से पुरानी तस्वीर शेयर की है-

 



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2X8eNMF
via IFTTT
Read More

एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने जन्मदिन पर सगाई की तस्वीर शेयर करके फैन्स को चौंकाया

May 18, 2020 0
मराठी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने की सगाई Image Source : INSTAGRAM- SONALEE KULKARNI

जन्मदिन हम सभी के लिए एक विशेष दिन होता है और अपने जन्मदिन पर, अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने एक बड़ी घोषणा के साथ उसे और भी ज्यादा खास बना दिया है। युवा डांसिंग क्वीन जज ने अपने मंगेतर कुणाल बेनोदेकर के साथ सगाई की घोषणा की। इस साल 2 फरवरी को COVID-19 के प्रकोप से पहले दोनों ने सगाई की थी। सोनाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है, सोनाली ने लिखा है-, "मेरे जन्मदिन के समाप्त होने से पहले, मैं एक विशेष घोषणा के साथ इसे यादगार बनाना चाहती हूं। मेरे मंगेतर कुणाल बेनोदेकर से मिलिए।

सोनाली ने मराठी में भी सगाई की घोषणा की है-

तस्वीर में, सोनाली एक दक्षिण भारतीय पोशाक में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोनाली और कुणाल ने अपने करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के साथ दुबई में सगाई की थी। जैसे ही सोनाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की लोग उन्हें बधाईयां और आशीर्वाद देने लगे। अब तो हमें सोनाली की शादी के अनाउंसमेंट का इंतजार है।

मराठी टीवी की 'डांसिंग क्वीन' सोनाली कुलकर्णी ने 18 मई को जन्मदिन मनाया। सोनाली मराठी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड में भी नजर आ चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाली वर्तमान में कोरियोग्राफर मयूर वैद्य के साथ टीवी शो 'युवा डांसिंग क्वीन' को जज कर रही हैं। ​



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2ZdA1LP
via IFTTT
Read More

Post Top Ad

Your Ad Spot