लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा 'गिनो' और 'डायना' संग धूप का ले रही हैं आनंद, शेयर की ये फोटो - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, May 10, 2020

लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा 'गिनो' और 'डायना' संग धूप का ले रही हैं आनंद, शेयर की ये फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपने पालतू डॉग्स संग फोटो Image Source : INSTAGARM: @PRIYANKACHOPRA

कोरोना वायरस के चलते पूरे विश्व की रफ्तार थम गई है। इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में सभी घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी विदेश में पति निक जोनस और ससुराल वालों के साथ हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने पालतू डॉग्स गिनो और डायना के साथ फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने पालतू डॉग्स संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'कडल्स के साथ धूप अच्छी लगती है।' इसके साथ दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। 

इस फोटो में प्रियंका घूप में बैठी हैं और दोनों डॉग्स को गले लगाकर सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने गिनो की फोटो शेयर की थी और लिखा था कि इसे मेरा गले लगाना पसंद है।

View this post on Instagram

I promise Gino loves my cuddles. @ginothegerman

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

एक्ट्रेस ने कल मदर्स डे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस को टैग करते हुए लिखा, "दुनिया भर की सभी मांओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं। आज, हम आपके होने का जश्न मनाते हैं। मां मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।"

हाल ही में प्रियंका ने ऑनलाइन आई फॉर इंडिया कॉन्सर्ट के लिए कई बॉलीवुड और अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों को शामिल किया।

अभिनेत्री और उनके अमेरिकी पॉप गायक पति निक जोनास ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में समर्थन देने के लिए कई दान किए हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2yNu9hx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot