वेडिंग एनिवर्सिरी पर नेहा धूपिया ने दोहराया पुराना बयान, लिखा- 'एक ही इंसान में पांच ब्वॉयफ्रेंड.. माई च्वॉइस' - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, May 10, 2020

वेडिंग एनिवर्सिरी पर नेहा धूपिया ने दोहराया पुराना बयान, लिखा- 'एक ही इंसान में पांच ब्वॉयफ्रेंड.. माई च्वॉइस'

नेहा धूपिया और अंगद बेदी  Image Source : INSTAGRAM: @NEHADHUPIA

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी संग अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की, लेकिन उसके कैप्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। नेहा ने एक बार फिर उस बात को याद किया है, जिसकी वजह से वो काफी ट्रोल हुई थीं। 

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सिरी माई लव.. एक साथ दो साल.. अंगद ऐसे हैं- 1. मेरी जिंदगी के प्यार, 2. सपोर्ट सिस्टम, 3. बहुत अच्छे पिता, 4. मेरे बेस्ट फ्रेंड और 5. सबसे ज्यादा परेशान करने वाले रुममेट.. ये इस तरह है, जैसे एक में पांच ब्वॉयफ्रेंड.. ये मेरी च्वॉइस है। #thosewhoknowknow #nehaangad'

ये था मामला

दरअसल, एक शो में ऑडिशन देने आए लड़के ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे धोखा दे रही है, वो पांच लड़कों से बात करती है। इसलिए उसने उसे चांटा मारा। ये सुनकर शो के जज पैनल में शामिल नेहा धूपिया भड़क गई थीं। उन्होंने लड़के को कहा कि लड़की कितने भी ब्वॉयफ्रेंड रखें, ये उनकी च्वॉइस है। 

नेहा की हुई थी आलोचना

हालांकि लोगों को नेहा का यह रवैया पसंद नहीं आया और उनकी खूब ट्रोलिंग हुई और उन्हें नकली नारीवादी कहा गया। इसके बाद उनके पति अंगद बेदी उनके बचाव में आ गए हैं। अंगद ने इंस्टाग्राम पर अपनी और नेहा की पांच तस्वीरें साझा की और कहा कि 'सुन मेरी बात.. ये रहीं मेरी पांच गर्लफ्रेंड्स।'



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2YQJUij
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot