एनिवर्सरी से पहले ही आनंद आहूजा ने दे दिया सोनम कपूर को गिफ्ट, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, May 7, 2020

एनिवर्सरी से पहले ही आनंद आहूजा ने दे दिया सोनम कपूर को गिफ्ट, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

सोनम कपूर और आनंद आहूजा Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वारस की वजह से  लॉकडाउन के चलते सोनम कपूर पति आनंद के साथ दिल्ली में ही समय बिता रही हैं। वह लॉकडाउन में कुकिंग करने के साथ आनंद के साथ वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। आनंद और सोनम 8 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। आज दोनों की शादी को पूरे दो साल हो गए हैं। आनंद ने एनिवर्सरी के एक दिन पहले ही उन्हें गिफ्ट दे दिया था। जिसे पाकर सोनम बहुत खुश हो गई हैं।

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें सोनम Nintendo Switch दिखाते हुए कह रही हैं ये उनका एनिवर्सरी का गिफ्ट है। इसमें उनके सभी फेवरेट गेम्स हैं। सोनम ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आनंद आहूजा मुझे अच्छे से जानते हैं. लव यू।

sonam kapoor instagram story

सोनम कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी

सोनम और आनंद ने 8 मई 2018 को आनंद कारज रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन भी रखा गया था जहां बॉलीवुड की सभी हस्तियां शामिल हुई थीं।

सोनम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आनंद से उनकी मुलाकात प्रेम रत्न धन पायो के प्रमोशन के दौरान हुई थी। आनंद अपने दोस्त के साथ थे. सोनम ने बताया था, 'मैं आनंद और उसके दोस्त को देखा. उनका दोस्ता काफी लंबा था. उसे मेरी तरह पढ़ना पसंद था और वह हिंदी फिल्मों का फैन था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार द जोया फैक्टर में नजर आईं थी। उसके बाद उन्होंने अपने किसी नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2xJVUa9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot