मुंबई: अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा अपने क्वारंटीन का प्रयोग अच्छी चीजों में कर रही हैं। वह कहती हैं कि लॉकडाउन ने उन्हें समय के बारे में सोचने का वक्त दिया है। टिस्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वह अपनी शानदार त्वचा फ्लॉन्ट कर रही हैं, वहीं उन्होंने खुले बालों में हेयरबैंड लगा रखा है।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, "लॉकडाउन डायरीज डे: 42। इस समय ने मुझे वक्त के बारे में सोचने का वक्त दिया है। वक्त एक मजेदार, खिंचाव वाली चीज है, सालों का वक्त बस कल की तरह महसूस होता है। फिर वहीं एक कल सालों की तरह लगता है . मैं हमेशा क्वांटम भौतिकी से प्रभावित रही हूं।"
उन्होंने आगे लिखा, "मैंने प्लैंक, हाइजेनबर्ग, श्रोडिंगर और निश्चित रूप से आइंस्टीन के कार्यों को पढ़ने की कोशिश की है .. यह समझने के लिए कि समय-स्थान कैसे काम करता है, अक्सर उन्हें समझने में की असफल रही हूं।" इसके बाद टिस्का ने रात के खाने का मेनू भी साझा किया।
from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2WgFYG5
via IFTTT

No comments:
Post a Comment