फार्महाउस से मुंबई के घर पर पहुंचे सलमान? - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, May 11, 2020

फार्महाउस से मुंबई के घर पर पहुंचे सलमान?

के कारण पूरे देश में लागू है। बॉलिवुड सिलेब्रिटीज भी अपने घरों पर हैं। हालांकि सुपरस्टार लॉकडाउन से पहले ही अपने परिवार के साथ पनवेल के फार्महाउस में पहुंच गए थे और उसके बाद से वहीं पर हैं। लगता है इतने लंबे समय तक फार्महाउस में छुट्टियां बिताने के बाद अब सलमान का परिवार अपने बांद्रा के घर पर लौट रहा है। दरअसल लॉकडाउन होने से पहले ही सलमान खान अपनी मां, बहन अर्पिता खान और उनके परिवार के अलावा कुछ खास दोस्तों के साथ पनवेल के फार्महाउस पर पहुंच गए थे। सलमान अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए अपने फार्महाउस पहुंचे थे। अब सुनने में आ रहा है कि सलमान का परिवार अपने बांद्रा स्थित घर में वापस लौट आया है। हालांकि उनके साथ सलमान भी अभी मुंबई लौटे हैं या नहीं यह निश्चित नहीं है। दरअसल हाल में वलूशा डिसूजा को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया था कि उनकी मां, बहन अर्पिता और उनका परिवार अब मुंबई लौट चुके हैं। इसलिए ऐसा लगता है कि सलमान अभी अपने फार्महाउस में ही हैं। बता दें कि सलमान अब लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह अपने आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की शूटिंग पूरी कर सकें। प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35ShkyH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot