बॉलिवुड के साथ ही हॉलिवुड की भी फेमस सिलेब्रिटी बन चुकीं इस समय अपने पति के साथ अमेरिका में रह रही हैं। का कहर पूरी दुनिया की तरह अमेरिका में भी छाया हुआ है और वहां पर भी लॉकडाउन लागू है और लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। इस लॉकडाउन के बीच भी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव बनी हुई हैं और अपनी रोजाना की लाइफ से फैन्स को अपडेट करा रही हैं। कोरोना के कारण लॉकडाउन के बीच प्रियंका चोपड़ा पूरे 2 महीने बाद घर से निकली हैं। घर से निकलने के बाद उन्होंने पहने हुए अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। सेल्फी में प्रियंका का प्रिंटेड मास्क काफी कूल दिख रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आखें कभी खामोश नहीं रहतीं।' बता दें कि हाल में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ कोरोना वायरस के लिए फंड जुटाए जाने के लिए रखे गए लाइव कॉन्सर्ट में देखी गई थीं। इससे पहले वह लेडी गागा द्वारा रखे गए लाइव कॉन्सर्ट में भी भाग ले चुकी हैं। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका पिछली बार शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं जिसमें उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने अपनी किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Wn17y2
via IFTTT

No comments:
Post a Comment