'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह () का निधन हो गया है। मिल्खा सिंह एक महीने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे और शुक्रवार की रात 11.30 बजे चंडीगढ़ में उन्होंने आखिरी सांस ली। इससे पहले रविवार को उनकी पत्नी निर्मल कौर, जो पूर्व नेशनल वॉलीबॉल कप्तान थीं, उनका भी कोरोनावायरस के कारण ही निधन हो गया था। मिल्खा सिंह 91 साल के थे। मिल्खा सिंह के परिवार में उनके गोल्फर बेटे जीव मिल्खा सिंह और तीन बेटियां हैं। मिल्खा सिंह के निधन से पूरा देश गम में डूबा हुआ है। बॉलिवुड सिलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए मिल्खा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस, शाहरुख खान, रवीना टंडन, मुकेश छाबड़ा समेत कई सिलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। प्रियंका चोपड़ा ने मिल्खा सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। प्रियंका ने लिखा, 'मुझे आज भी आपके साथ वह पहली मुलाकात याद है। जब आपने गर्मजोशी के साथ मेरी मेहमानबाजी की थी। मैं आपकी एक्सीलेंस, विनम्रता और योगदान से बहुत ज्यादा प्रभावित हूं। ओम शांति मिल्खा जी।' बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह भले ही हमारे बीच नहीं रहें, लेकिन उनकी मौजूदगी हमेशा हमारे बीच रहेगी। वह मेरे साथ- साथ लाखों लोगों के लिए प्रेरणा थे। आपकी आत्मा को शांति मिले मिल्खा सिंह सर।' रवीना टंडन ने लिखा, ' मुझे आपसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। यह मुलाकात हमेशा मेरे लिए खास रहेगा। हम सभी के दिलों में आपकी एक खास जगह रहेगी। जब भी आपकी प्रेरणा की जरूरत पड़ेगी, 'भाग मिल्खा भाग' हमारे कानों में गूंजेगा। रवीना ने मिल्खा सिंह से मुलाकात की अपनी फोटो भी शेयर की है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zBZnmm
via IFTTT

No comments:
Post a Comment