इरफान खान को इस गांव के लोगों ने दी श्रद्धांजलि, बदला इलाके का नाम - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, May 11, 2020

इरफान खान को इस गांव के लोगों ने दी श्रद्धांजलि, बदला इलाके का नाम

इरफान खान Image Source : INSTAGRAM/IRRFAN

बॉलीवुड के शानदार एक्टर इरफान खान 29 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। अपनी एक्टिंग के साथ सरल स्वभाव के लिए इरफान जाने जाते थे। उनके निधन ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड को भी शोक में डाल दिया है। इरफान के निधन के बाद महाराष्ट्र के एक गांव ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इलाके का नाम ही बदल दिया है। त्रिंगलवडी फोर्ट के पास बसे इगतपुरी इलाके का नाम बदलकर 'हीरो-ची-वाड़ी' रख दिया है। इसका मराठी में मतलब हीरो का पड़ोसी होता है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गांव वाले इरफान के बहुत आभारी थे। इरफान ने उन्हें  एंबुलेंस. कम्प्यूटर, किताबें, रेनकोट, बच्चों के लिए स्वेटर गिफ्ट दिए थे। साथ ही त्यौहारों पर मिठाईयां भेजते थे।

जिला परिषद के मेंबर गोरख बोढ़के ने इंडिया टुडे को बताया कि वह कई लोगों के लिए भगवान से कम नहीं थे। वह कभी किसी को मदद के लिए मना नहीं करते थे। एक दशक पहले इगतपुरी में अपना घर खरीदा जब स्थानीय लोगों से मिले थे और उनकी मदद करने का फैसला किया था।

इरफान खान के बेटे बाबिल उनकी पुरानी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इरफान की बिल्ली के साथ खेलते हुए तस्वीर शेयर की थी। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में एक बिल्ली इरफान खान की गोद में बैठी हुई है, जिसे एक्टर बहुत प्यार से दुलार रहे हैं। इसके अलावा बाबिल ने एक वीडियो भी शेयर किया है।  

कोलन इंफेक्शन की वजह से इरफान को  हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 2 साल पहले न्यूरोएंडोक्राइन के बारे में पता चला था। जिसके बाद वह फैन्स को इस बीमारी के बारे में बताकर इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। इरफान इलाज के बाद 2019 में मुंबई वापिस आ गए थे। हाल ही में उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ राधिका मदान और करीना कपूर अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3fIbfsO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot