अभी तक मदर्स डे मना रही हैं दीपिका पादुकोण, अपनी शादी से पहले की फोटो शेयर की - Index of Movie Reviews | Web Series Hindi And English | TOI Reviews

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, May 10, 2020

अभी तक मदर्स डे मना रही हैं दीपिका पादुकोण, अपनी शादी से पहले की फोटो शेयर की

दीपिका पादुकोण ने मां और बहन के साथ फोटो शेयर की Image Source : INSTAGRAM: @DEEPIKAPADUKONE

10 मई को पूरे विश्व ने मदर्स डे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने बचपन की स्कूल की फोटो शेयर करते हुए बताया था कि जो भी उपलब्धियां हासिल की, वो मां की बदौलत की। अब उन्होंने एक और फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो अपनी मां और बहन संग नज़र आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लव यू अम्मा!' इसके साथ दिल वाला इमोजी भी बनाया है। ये फोटो दीपिका की शादी से पहले बेंगलुरु में उनके घर पर हुई पूजा के वक्त की बताई जा रही है। 

View this post on Instagram

Love You Amma!❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

इससे पहले दीपिका पादुकोण ने स्कूल की फोटो शेयर की थी। उनके हाथ में सर्टिफिकेट और ट्रॉफी थी। एक्ट्रेस ने इसे जीतने का क्रेडिट मां को देते हुए उनका शुक्रिया अदा किया था। 

फिल्मों की बात करें तो दीपिका पादुकोण 83 में दिखाई देंगी। इसमें उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। पर्दे पर दीपिका उनकी पत्नी का रोल निभाएंगी। 



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2WQ5vVE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot